LIVE UPDATE

नदी में डूबने से हाथी के बच्चे की मौत, एक महीने में 4 कलभों की जान गई

घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण और वन प्रबंधन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथी के बच्चों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज अंतर्गत मांड नदी के गुरदा क्षेत्र में एक हाथी के बच्चे (कलभ) की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार जिस क्षेत्र में कलभ का शव मिला है, वहां इन दिनों 4 दर्जन से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रविवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में कलभ की मौत डूबने से होना बताया जा रहा है, हालांकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
July 23, 2026
कोरबा/कटघोरा। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार से सामने आई तस्वीरों ने वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मई महीने में ही जिले में पानी में डूबने से तीन अन्य कलभों की मौत हो चुकी है। अब इस नई घटना के साथ पिछले 31 दिनों में 4 हाथी शावकों की मौत दर्ज हो चुकी है। वहीं वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अब तक जिले में 9 कलभों की मौत हो चुकी है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण और वन प्रबंधन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों के विचरण क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
July 24, 2026
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और उत्पीड़न के बीच अब पत्रकार संगठन निर्णायक लड़ाई के मूड में दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *