LIVE UPDATE

पेंड्रा/कोटमी-इस्तीफा मंजूर… फिर भी वही प्रभारी प्रबंधक! देवरीकला सहकारी समिति की नियुक्ति पर उठे बड़े सवाल,,,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, देवरीकला में प्रभारी प्रबंधक की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चंद्रकांत सलाम का इस्तीफा सक्षम अधिकारियों द्वारा स्वीकार किए जाने के बावजूद उन्हें फिर से प्रभारी प्रबंधक के रूप में कार्य कराया जा रहा है। इस पूरे मामले में नियुक्ति प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत के अनुसार, चंद्रकांत सलाम ने प्रभारी प्रबंधक के पद से इस्तीफा दिया था और कलेक्टर तथा सहायक पंजीयक के अनुमोदन के बाद इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद नियमानुसार नई भर्ती प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। समिति से प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए था और सहकारी नियमों के अनुसार नई नियुक्ति की जानी चाहिए थी।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई में 26 को ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल, कर्मचारियों में भारी उत्साह
भिलाई में 26 को ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल, कर्मचारियों में भारी उत्साह
July 24, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सेवा का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से दिलाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सभी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर उसी व्यक्ति को दोबारा प्रभारी प्रबंधक के रूप में कार्य करने दिया गया। यही नहीं, शिकायत में इस पूरी नियुक्ति को नियमों के विपरीत बताते हुए जांच की मांग की गई है।

अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि इस्तीफा स्वीकार हो चुका था, तो फिर उसी व्यक्ति की दोबारा नियुक्ति किस नियम के तहत हुई? क्या नई भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई? क्या समिति से प्रस्ताव लिया गया? या फिर नियमों को ताक पर रखकर पूरी कार्रवाई की गई?

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
July 24, 2026
‘मुकेश की यादें’ कार्यक्रम में गूंजे स्वर्गीय मुकेश के अमर गीत, छह घंटे तक सुरों की सरिता में डूबे रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सहकारी समिति की नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब निगाहें प्रशासन और पंजीयक कार्यालय पर हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाती है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *