LIVE UPDATE

पाली : पानी संकट पर त्वरित एक्शन! नपं. अध्यक्ष ने वार्ड- 9 की समस्या का किया सामाधान, टैंकर से जलापूर्ति कराया और बोर सुधार में जुटा अमला

0 नगरवासियों को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व- अजय जायसवाल.

________________________कोरबा/पाली:-खराब बोर के कारण पाली नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक- 9 में पानी संकट गहरा गया था। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के त्वरित हस्तक्षेप से वार्डवासियों को समय पर राहत मिली। जहां टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति शुरू कराई गई और साथ ही खराब बोर को दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें…
“निरीक्षण पर निकले एसडीएम ने खुद संभाली कमान: सरमा चौक पर बिना रॉयल्टी दौड़ते 2 हाइवा जब्त , माइनिंग एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई”
“निरीक्षण पर निकले एसडीएम ने खुद संभाली कमान: सरमा चौक पर बिना रॉयल्टी दौड़ते 2 हाइवा जब्त , माइनिंग एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई”
July 19, 2026
कोरबा: अवैध गिट्टी परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एसडीएम ने दो हाइवा किए जब्त; माफियाओं में हड़कंप कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर के पानी टंकी, वार्ड- 9 में स्थित एकमात्र बोर खराब हो जाने से पीने और दैनिक कार्यों हेतु पानी की समस्या विकराल हो गई थी। महिलाएं और बच्चे दूर से पानी लाने को मजबूर थे। जैसे ही इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल तक पहुँची, उन्होंने आनन- फानन में कदम उठाए और त्वरित राहत की दिशा में नपं. के टैंकर से वार्ड- 9 में जलापूर्ति कराया, ताकि किसी को प्यासा न रहना पड़े और दैनिक जलकार्य में समस्या न हो। साथ ही बोर सुधार का काम प्राथमिकता पर शुरू करवाया। टैंकर से पानी मिलने पर वार्ड- 9 के निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत अमले का आभार जताया। लोगों का कहना है कि समय पर हुई पहल से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस संबंध पर नपं. अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि नगरवासियों को बुनियादी सुविधा मुहैया कराना नगर पंचायत का दायित्व है। हमारा प्रयास है कि नगर में पेयजल, साफ- सफाई सहित अन्य जरूरी आवश्यकताओं को लेकर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए हम कृत संकल्पित हैं। मेरा उद्देश्य है कि नगर के लोगों को मूलभूत समस्याओं से जूझना न पड़े। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते कहा है- किसी भी प्रकार की बुनियादी आवश्यकता हो तो हमे अवगत कराएं। आप नगर विकास के भागीदार बनें, हम हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। पाली नगर पंचायत की यह पहल दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से छोटी- छोटी समस्याओं का समाधान कैसे संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
July 23, 2026
कोरबा/कटघोरा। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार से सामने आई तस्वीरों ने वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *