LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बूचड़खाने ले जाया जा रहा भैंसों से भरा ट्रक पुलिस के शिकंजे में, 26 मवेशी क्रूरता से थे बंद

मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाए जा रहे भैंसों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में अत्यंत अमानवीय और क्रूर तरीके से 26 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने सभी मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, वहीं आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा में छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा (मूल निवासी सतना म.प्र) पर BNS की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज
पेंड्रा में छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा (मूल निवासी सतना म.प्र) पर BNS की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज
July 18, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा के एक शिक्षक के खिलाफ अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, 19 और 20 जुलाई की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंसों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मनोज कुमार खिलारी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी मरवाही, चौकी प्रभारी कोटमी और साइबर सेल की संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैरिकेडिंग तोड़कर भागा ट्रक, फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर रोका

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
July 23, 2026
कोरबा/कटघोरा। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार से सामने आई तस्वीरों ने वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने दानीकुंडी के पास नाकेबंदी कर संदेही ट्रक क्रमांक UP 70 GT 3794 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे जबरन रोका।

ट्रक के अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
July 24, 2026
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और उत्पीड़न के बीच अब पत्रकार संगठन निर्णायक लड़ाई के मूड में दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो भीतर का नजारा बेहद दर्दनाक था। ट्रक के भीतर 26 भैंसों को बेहद क्रूरतापूर्वक और अमानवीय तरीके से बांधकर ठूंसा गया था। पुलिस ने जब चालक से पशु परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र मांगा, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी देखभाल व चारे-पानी की व्यवस्था के लिए उन्हें नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा।

एसपी के कड़े निर्देश:

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने मरवाही थाना प्रभारी को इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मामले की ‘End to End’ (शुरुआत से अंत तक) बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी के इस अवैध कारोबार में शामिल हर एक आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश का आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजी गई न्यायिक रिमांड पर

पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 138/26 दर्ज किया गया है।

 लगाई गई धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 111, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 गिरफ्तार आरोपी का नाम: वाल्मीक साकेत (30 वर्ष), पिता – रामलाल साकेत, निवासी – ग्राम रोहिया, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (मध्य प्रदेश)।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन मवेशियों को कहाँ से लाया गया था और इन्हें कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *