LIVE UPDATE

मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन 26 को भिलाई में,मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री, शिक्षा मंत्री,रहेंगे मौजूद, प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने प्रदेश के कर्मचारियों से शामिल होने किया आह्वान

गौरेला पेंड्रा मरवाही/ छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में प्रदेश के अंतर्गत दुर्ग जिले के भिलाई शहर कला मंदिर सिविल सेंटर में 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को समस्त कर्मचारियों के लिए कैसलेस चिकित्सा क्रियान्वयन महासम्मेलन का आयोजन किया गया है जिस कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी अध्यक्षता कर इस भव्य कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई में 26 को ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल, कर्मचारियों में भारी उत्साह
भिलाई में 26 को ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल, कर्मचारियों में भारी उत्साह
July 24, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सेवा का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से दिलाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया है।इस कार्यक्रम में गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होने हेतु कहा है इसके साथ ही कर्मचारी हित से जुड़े हर मामले को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
July 24, 2026
‘मुकेश की यादें’ कार्यक्रम में गूंजे स्वर्गीय मुकेश के अमर गीत, छह घंटे तक सुरों की सरिता में डूबे रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भव्य महासम्मेलन में जिले से दिनेश कुमार राठौर संभागीय अध्यक्ष,संभागीय सचिव अजय चौधरी,जिला संयोजक संजय सोनी,जिला प्रवक्ता बलराम तिवारी,महेंद्र मिश्रा,अमिताभ चटर्जी,विनय कुमार राठौर सहित कई शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री जी से रूबरू होंगे।


गौरेला पेंड्रा मरवाही के समस्त कर्मचारियों से संघ ने अपील की है कि महासम्मेलन में बहुतायत संख्या में कर्मचारीगण सपरिवार शामिल हों। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Saket Verma

Sub Editor, Lallanguru News Channel | News Editing | Headline Writing | Digital Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *