LIVE UPDATE

नायब तहसीलदार से मारपीट पर प्रदेशभर में हड़ताल, 1 जून से तहसीलदार-नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

संघ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को भी पत्र

कोरबा/सरगुजा। सरगुजा जिले के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कलमबंद और कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 27 मई को उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक शासकीय कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरिफ खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सांसद प्रतिनिधि,शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की संभालेंगे जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद
आरिफ खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सांसद प्रतिनिधि,शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की संभालेंगे जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद
September 2, 2026
कोरबा/पसान। क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के बीच एक महत्वपूर्ण नियुक्ति सामने आई है। आरिफ खान को सांसद प्रतिनिधि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के विरोध में संघ ने 29 मई को प्रदेशव्यापी सांकेतिक अवकाश लिया था। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कोरबा में संघ के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

संघ का कहना है कि फील्ड में काम कर रहे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिला इकाइयों के प्रस्ताव के आधार पर 1 जून से प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा के पाली में पोषण आहार पर उठे गंभीर सवाल, अब PM पोर्टल तक पहुंची शिकायत! रेडी टू ईट में कथित कमीशन के आरोपों से मचा हड़कंप
कोरबा के पाली में पोषण आहार पर उठे गंभीर सवाल, अब PM पोर्टल तक पहुंची शिकायत! रेडी टू ईट में कथित कमीशन के आरोपों से मचा हड़कंप
September 6, 2026
कोरबा/पाली। महिला एवं बाल विकास विभाग की पाली परियोजना में संचालित पूरक पोषण आहार योजना को लेकर उठे गंभीर सवाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हड़ताल के चलते नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग से जुड़े सैकड़ों काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।संघ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को भी पत्र भेजकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिवप्रकाश–तत्कालीन पटवारी मोहन राम दिवाकर की कथित जुगलबंदी से ‘फर्जी चौहद्दी’ का खेल? 50 साल पुराने सरकारी निर्माण के बीच जमीन रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल
शिवप्रकाश–तत्कालीन पटवारी मोहन राम दिवाकर की कथित जुगलबंदी से ‘फर्जी चौहद्दी’ का खेल? 50 साल पुराने सरकारी निर्माण के बीच जमीन रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल
September 6, 2026
‘फर्जी चौहद्दी’ से रजिस्ट्री का खेल? शिवप्रकाश कुशराम और तत्कालीन पटवारी मोहन राम दिवाकर की कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *