LIVE UPDATE

पेंड्रा में छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा (मूल निवासी सतना म.प्र) पर BNS की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा के एक शिक्षक के खिलाफ अपनी ही छात्रा को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने के आरोप में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक की पहचान अमित शर्मा(“मध्यप्रदेश के सतना जिले के मूल निवासी) के रूप में हुई है। मामले में पेंड्रा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरानी बस्ती पेंड्रा, वार्ड क्रमांक-03 निवासी ने बताया कि उनकी पुत्री 15 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा के शिक्षक अमित शर्मा मिले। शिकायत के मुताबिक शिक्षक ने छात्रा से कहा कि वह उसे स्कूल छोड़ देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बूचड़खाने ले जाया जा रहा भैंसों से भरा ट्रक पुलिस के शिकंजे में, 26 मवेशी क्रूरता से थे बंद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बूचड़खाने ले जाया जा रहा भैंसों से भरा ट्रक पुलिस के शिकंजे में, 26 मवेशी क्रूरता से थे बंद
July 20, 2026
मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल नहीं, अपने घर ले जाने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय अपने घर ले गए, जहां उसे कई घंटों तक रखा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार छात्रा दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रही। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उस दौरान घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। शिकायत के अनुसार छात्रा लगातार घर जाने की बात कहती रही, जिसके बाद शिक्षक ने उसे जाने दिया और आधे रास्ते तक छोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
July 23, 2026
कोरबा/कटघोरा। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार से सामने आई तस्वीरों ने वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पेंड्रा थाने में अपराध दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
July 24, 2026
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और उत्पीड़न के बीच अब पत्रकार संगठन निर्णायक लड़ाई के मूड में दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के आधार पर पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रा के बयान, गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी पर पुलिस का पक्ष नहीं मिला

समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आरोपी शिक्षक अमित शर्मा की गिरफ्तारी हुई है या नहीं। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए पेंड्रा थाना प्रभारी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके कारण पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

आरोपी का पक्ष भी सामने नहीं आया

समाचार लिखे जाने तक आरोपी शिक्षक अमित शर्मा की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नोट: यह समाचार पेंड्रा थाने में दर्ज एफआईआर और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि पुलिस विवेचना और न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ही होगी तथा आरोपी को कानून के अनुसार अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार प्राप्त है।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *