LIVE UPDATE

सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक जी के ऐतिहासिक अनशन और न्याय के लिए संघर्षरत छात्रों के आंदोलन की नैतिक विजय है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
July 24, 2026
‘मुकेश की यादें’ कार्यक्रम में गूंजे स्वर्गीय मुकेश के अमर गीत, छह घंटे तक सुरों की सरिता में डूबे रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नायक ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी छत्तीसगढ़ के एकमात्र ऐसे राजनीतिक नेता थे जिन्होंने आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही बिना किसी हिचकिचाहट और बिना किसी राजनीतिक लाभ-हानि की गणना किए, सोनम वांगचुक जी के अनशन तथा सीजेपी (CJP) के आंदोलन को अपना निःशर्त समर्थन दिया। अनशन के 19वें दिन अमित जोगी स्वयं जंतर-मंतर पहुँचे, जहाँ उन्होंने वांगचुक जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके संघर्ष की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नायक ने कहा, “उस दिन अमित जोगी जी ने उनसे कहा था— ‘आप पहले ही जीत चुके हैं, क्योंकि आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगा दिया है।’ आज वे शब्द अक्षरशः सत्य सिद्ध हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि जहाँ छत्तीसगढ़ के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर मौन साधे रखा, वहीं अमित जोगी जी ने न केवल सार्वजनिक रूप से अपना समर्थन व्यक्त किया, बल्कि स्वयं वहाँ पहुँचकर अपनी एकजुटता भी दिखाई। यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की उस राजनीति का परिचायक है, जिसकी नींव सत्ता के गलियारों में नहीं, बल्कि जनता की अंतरात्मा में निहित है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नायक ने यह भी कहा कि यह इस्तीफ़ा किसी व्यक्ति की हार नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी, अभिभावक और नागरिक की जीत है, जिसने इस आंदोलन के साथ दृढ़ता से खड़े होकर उसका समर्थन किया।

जारीकर्ता:
भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *