LIVE UPDATE

KATGHORA: नरेंद्र पटेल का ‘रेत सिंडिकेट’ बेनकाब! भाजपा की आड़ में रात के अंधेरे में दीपका तक तस्करी?

दिन में भंडारण, रात में हाइवा का काफिला—बिना रॉयल्टी खुला खेल, प्रशासन खामोश

KORBA -कटघोरा क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है, जहां भाजपा नेता नरेंद्र पटेल का नाम पूरे नेटवर्क के केंद्र में सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजनीतिक संरक्षण की आड़ में रेत का यह काला कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
July 24, 2026
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और उत्पीड़न के बीच अब पत्रकार संगठन निर्णायक लड़ाई के मूड में दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरतराई अहिरन नदी और आसपास के क्षेत्रों से दिनभर ट्रैक्टरों के जरिए रेत निकाली जाती है और अलग-अलग स्थानों पर उसका भंडारण किया जाता है। लेकिन असली खेल रात के अंधेरे में शुरू होता है, जब बड़ी-बड़ी हाइवा गाड़ियां इस रेत को भरकर दीपका की ओर रवाना होती हैं। देर रात से लेकर सुबह तक सड़कों पर इन भारी वाहनों की लगातार आवाजाही देखी जा सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है। बरतराई, नगोई, जुराली हाईवे और मोहनपुर के रास्ते रेत को दीपका तक पहुंचाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इन हाइवा गाड़ियों के पास न तो वैध रॉयल्टी पर्ची होती है और न ही किसी प्रकार की अनुमति, इसके बावजूद ये खुलेआम सड़कों पर दौड़ती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
July 25, 2026
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जटगा सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अनियमित बिजली आपूर्ति और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, देशभर के लिए बना मिसाल
‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, देशभर के लिए बना मिसाल
July 26, 2026
कलेक्टर कुणाल दुदावत और निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने नागरिकों से जल संरक्षण व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे मामले में खनिज विभाग और राजस्व विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप हैं कि विभागीय मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव ही नहीं है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर रेत माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं।

नरेंद्र पटेल पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि वे भाजपा की आड़ लेकर इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे न सिर्फ शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

रात के सन्नाटे में दीपका की ओर दौड़ती हाइवा अब इस बात की गवाही दे रही हैं कि कटघोरा में कानून का डर खत्म हो चुका है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक यह अवैध तस्करी यूं ही चलती रहेगी और प्रशासन कब जागेगा?

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *