LIVE UPDATE

GPM; जनपद पंचायत पेण्ड्रा के बाबू पर रिश्वतखोरी के आरोप, सरपंच संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,सुशासन तिहार में उठी भ्रष्टाचार की शिकायत

असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर सूचना का अधिकार और पत्रकारिता का सहारा लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान

पेंड्रा: सरपंच संघ पेण्ड्रा ने सुशासन तिहार के दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनपद पंचायत पेण्ड्रा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 दीपक तिवारी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार और कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए हैं।

फाइलों के एवज में प्रतिशत मांगने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दीपक तिवारी द्वारा ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों की फाइलों के मूल्यांकन और सत्यापन के नाम पर सरपंचों एवं सचिवों से 5 से 6 प्रतिशत तक राशि की मांग की जाती है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बिना पैसे दिए संबंधित फाइलों में हस्ताक्षर नहीं किए जाते और फाइलों को महीनों तक लंबित रखा जाता है।

गोपनीय जानकारी लीक करने का भी आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी पंचायतों की गोपनीय सूचनाओं को बाहर साझा करता है तथा असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर सूचना का अधिकार और पत्रकारिता का सहारा लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान करता है। इससे ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सरपंचों व सचिवों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्व्यवहार से परेशान पंचायत प्रतिनिधि

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि दीपक तिवारी सरपंचों, सचिवों और जनपद सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जनपद पंचायत में अधिकांश सरपंच एवं सचिव उक्त कर्मचारी के व्यवहार से परेशान हैं।

पहले हो चुका था स्थानांतरण

सरपंच संघ ने बताया कि पूर्व में दीपक तिवारी का स्थानांतरण उनके मूल विभाग मरवाही कर दिया गया था, लेकिन कथित रूप से प्रभाव और पैसे के दम पर वे पुनः जनपद पंचायत पेण्ड्रा में पदस्थ हो गए।

आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि दीपक तिवारी को तत्काल उनके मूल विभाग मरवाही भेजा जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभी सरपंच, सचिव एवं जनपद सदस्य मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

सुशासन तिहार के दौरान सौंपे गए इस ज्ञापन के बाद पंचायत और प्रशासनिक हलकों में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *