LIVE UPDATE

पसान “धमकीबाज सट्टेबाज़ अंकुल साहू पर कानूनी डंडा! BNS 296-351(2) में मामला दर्ज”

पत्रकारों को दी खुली धमकी, अब सलाखों की बारी!

“पत्रकारों को दी गाली और धमकी… अब खुद पहुंचा थाने! सोशल मीडिया का गुंडा चढ़ा पुलिस के हत्थे”

कोरबा/पसान। सोशल मीडिया पर खुद को दबंग साबित करने की कोशिश करने वाला युवक आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। पत्रकारों को खुलेआम गालियां देने, धमकी भरे शब्द लिखने और डर का माहौल बनाने वाले अंकुल साहू के खिलाफ पसान थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब वही सोशल मीडिया स्टेटस, जिससे वह अपनी दादागिरी दिखा रहा था, उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
पाली : पानी संकट पर त्वरित एक्शन! नपं. अध्यक्ष ने वार्ड- 9 की समस्या का किया सामाधान, टैंकर से जलापूर्ति कराया और बोर सुधार में जुटा अमला
पाली : पानी संकट पर त्वरित एक्शन! नपं. अध्यक्ष ने वार्ड- 9 की समस्या का किया सामाधान, टैंकर से जलापूर्ति कराया और बोर सुधार में जुटा अमला
July 23, 2026
0 नगरवासियों को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व- अजय जायसवाल. ________________________कोरबा/पाली:-खराब बोर के कारण पाली नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंकुल साहू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्रकार समाज को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। पोस्ट वायरल होते ही पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। शिकायत पुलिस तक पहुंची और स्क्रीनशॉट के आधार पर FIR क्रमांक 0140/2026 दर्ज कर ली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
जंगल के सीने पर बस रही बस्ती! वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार में वन भूमि पर निर्माण से मचा हड़कंप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
July 23, 2026
कोरबा/कटघोरा। वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटघोरा के ग्राम बसंतपुर एवं झालकछार से सामने आई तस्वीरों ने वन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(2) के तहत मामला कायम किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी सिर्फ धमकी नहीं दे रहा था, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अपनी कथित दबंगई और अवैध गतिविधियों का प्रदर्शन भी कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
July 25, 2026
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जटगा सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अनियमित बिजली आपूर्ति और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को और गंभीर बनाते हुए शिकायत में आरोपी के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस से उसके बैंक खातों, ट्रांजैक्शन और आर्थिक गतिविधियों की जांच की मांग भी की गई है।

पत्रकार संगठनों ने साफ कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी को भी मीडिया कर्मियों को अपमानित करने, गाली देने या डराने का अधिकार नहीं है। उनका कहना है कि अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सोशल मीडिया अपराध और रंगदारी का अड्डा बन जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आरोपी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *