LIVE UPDATE

कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर

कटघोरा। कटघोरा नगर के लिए दुखद खबर है। एसईसीएल के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एवं नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक श्री काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का 69 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

काशीप्रसाद शर्मा अपने सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता तथा लोगों के प्रति आत्मीय व्यवहार के चलते उन्होंने नगर में विशेष सम्मान और पहचान बनाई थी। एसईसीएल में अपने सेवाकाल के दौरान भी उन्होंने एक ईमानदार एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शारदीय नवरात्रि में शक्ति आराधना में डूबे सलिहाभांठावासी__सप्तमी पर कालरात्रि की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब,मादर की थाप के साथ गरबा से की जा रही मां की स्तुति …
शारदीय नवरात्रि में शक्ति आराधना में डूबे सलिहाभांठावासी__सप्तमी पर कालरात्रि की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब,मादर की थाप के साथ गरबा से की जा रही मां की स्तुति …
October 18, 2026
कोरबा ।पावन शारदीय (क्वांर)नवरात्रि में आस्था की बयार बह रही है। करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सार्वजनिक दुर्गोत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वे सौरभ शर्मा एवं राहुल शर्मा के पूज्य पिताजी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कटघोरा नगर सहित सामाजिक, धार्मिक एवं कर्मचारी वर्ग में शोक की लहर फैल गई। नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

अंतिम संस्कार की जानकारी परिजनों द्वारा बाद में दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा, कोरबा- SECL की बगदेवा कोयला खदान में कथित चोरी का बड़ा खेल! दिन-रात मोटरसाइकिलों से कोयले की ढुलाई, कटघोरा के बाजार तक पहुंचने का दावा; रोजाना ₹4–5 लाख के नुकसान का आरोप!
कटघोरा, कोरबा- SECL की बगदेवा कोयला खदान में कथित चोरी का बड़ा खेल! दिन-रात मोटरसाइकिलों से कोयले की ढुलाई, कटघोरा के बाजार तक पहुंचने का दावा; रोजाना ₹4–5 लाख के नुकसान का आरोप!
October 21, 2026
रितेश गुप्ता | लल्लनगुरु न्यूज़—कटघोरा, कोरबा। कोयला उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के बीच SECL की बगदेवा भूमिगत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

ये खबर भी पढ़ें…
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को अभी पूरे 2 साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *