LIVE UPDATE

नोरा फतेही–संजय दत्त के गाने सरके चुनर’ पर देशभर में बवाल: अश्लीलता के आरोप, बैन की मांग तेज

विवाद, दिल्ली पुलिस तक पहुंची शिकायत, CBFC से कार्रवाई की मांग

दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर, तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। गाने में कथित अश्लीलता को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है।

दिल्ली पुलिस में शिकायत

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला! पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती की परीक्षा टकराव पर लगी रोक, बदल गई पुलिस SI मुख्य परीक्षा की तारीख
युवाओं के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला! पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती की परीक्षा टकराव पर लगी रोक, बदल गई पुलिस SI मुख्य परीक्षा की तारीख
August 11, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाने के खिलाफ वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य “बेहद अश्लील” हैं और सार्वजनिक शालीनता के मानकों का उल्लंघन करते हैं। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है।

मंत्रालय और CBFC से कार्रवाई की मांग

ये खबर भी पढ़ें…
“मेरा लहू देश के नाम” से गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
“मेरा लहू देश के नाम” से गूंजा राष्ट्रसेवा का संदेश
August 14, 2026
कोरबा/कटघोरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम को मानव सेवा से जोड़ते हुए मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने Central Board of Film Certification (CBFC) और Ministry of Information and Broadcasting को भी पत्र भेजकर गाने पर प्रतिबंध लगाने और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट सख्त: पुलिस की सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपियों की तस्वीरें डालने पर केंद्र-राज्यों को नोटिस, X और Meta से भी जवाब तलब
सुप्रीम कोर्ट सख्त: पुलिस की सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपियों की तस्वीरें डालने पर केंद्र-राज्यों को नोटिस, X और Meta से भी जवाब तलब
August 18, 2026
नई दिल्ली। पुलिस द्वारा आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहा शिकायतकर्ता ने?

विनीत जिंदल के अनुसार, गाने का कंटेंट “बेहद आपत्तिजनक और अश्लील” है, जो समाज के स्थापित मानकों के खिलाफ जाता है। उनका कहना है कि इस तरह के गाने युवाओं पर गलत प्रभाव डालते हैं और इन्हें रोका जाना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर भारी विरोध

गाना वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने इसे “अभद्र” और “सस्ता कंटेंट” बताते हुए बॉलीवुड में गानों के गिरते स्तर पर सवाल उठाए हैं।

हटाया गया हिंदी वर्जन

विवाद बढ़ने के बाद गाने के निर्माताओं ने इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया है। हालांकि, मूल कन्नड़ वर्जन को लेकर भी आपत्तियां जारी हैं। फिलहाल मामला शिकायत और जांच के दायरे में है। यदि संबंधित एजेंसियां इस पर संज्ञान लेती हैं, तो आने वाले समय में गाने पर प्रतिबंध या अन्य कार्रवाई संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *