LIVE UPDATE

सामूहिक निर्णय नहीं लिया, तो कॉकरोच पार्टियां सिर पर नाचेंगी: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बड़ा बयान

महंगाई और किसानों के मुद्दे पर एकजुटता जरूरी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने विपक्ष की एकजुटता और देश के मौजूदा हालातों को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। डॉ. महंत ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि विपक्षी दल अब भी एक साथ नहीं आए और सामूहिक निर्णय नहीं लिया, तो देश में परेशानियां और बढ़ेंगी।

अपने बयान में उन्होंने एक कड़े मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा, “अगर हम सबने मिलकर सामूहिक निर्णय नहीं लिया, तो कॉकरोच पार्टियां आकर सिर पर नाचेंगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंगाई और किसानों के मुद्दे पर एकजुटता जरूरी

डॉ. चरणदास महंत ने इंडिया (INDIA) गठबंधन और तमाम विपक्षी दलों के एक साथ बैठने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने देश के मौजूदा आर्थिक और सामाजिक हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता से लेकर किसान तक परेशान हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश में महंगाई, खाद-बीज और गैस के मुद्दों पर विपक्ष को एक मंच पर आना बेहद जरूरी है। इसके बिना जनता को राहत दिलाना मुमकिन नहीं है।”

— डॉ. चरणदास महंत,

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी विपक्षी दलों ने मिलकर बैठने का किया फैसला

नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी दी कि देश के हालातों को देखते हुए सभी विपक्षी दलों ने एक साथ बैठने और गंभीर चर्चा करने का फैसला किया है। उन्होंने साफ किया कि अब समय आ गया है जब व्यक्तिगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और जनता के हित में सामूहिक फैसले लिए जाएं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. महंत का यह बयान छत्तीसगढ़ सहित देश की राजनीति में विपक्ष को और अधिक आक्रामक और एकजुट करने की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

बाइट: डॉ. चरणदास महंत (नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा)

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *