LIVE UPDATE

खान सर पर कार्रवाई को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, केंद्र पर साधा निशाना; पूछा- ‘क्या देश में इमरजेंसी लगी है?’

मुसलमान होने की वजह से लगाया जा रहा आरोप'

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मशहूर शिक्षक ‘खान सर’ के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) दौरे पर पहुंचे डॉ. महंत ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि खान सर को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे एक विशेष समुदाय से आते हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘मुसलमान होने की वजह से लगाया जा रहा आरोप’

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने खान सर का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा:खान सर देश के लाखों गरीब बच्चों को मुफ्त और बहुत ही कम फीस में पढ़ाकर सच्ची देश सेवा कर रहे हैं। लेकिन आज उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके मुसलमान होने की वजह से उन पर तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

या देश में संविधान खत्म हो चुका है?

केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. महंत ने तीखे सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं? महंत ने कहा:

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मैं पूछना चाहता हूं कि क्या देश में इमरजेंसी लगी है या फिर देश का संविधान खत्म हो चुका है? अगर आप लोगों को स्वतंत्र रूप से काम ही करने नहीं देंगे, तो यह देश आखिर कैसे चलेगा?”

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *