LIVE UPDATE

जीपीएम के तीन प्रधान पाठकों का राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु चयन, IISER पुणे में लेंगे प्रशिक्षण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 1 अगस्त: पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), पुणे में 3 अगस्त 2026 से राष्ट्रीय स्तर की क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देशभर से चयनित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के तीन प्रधान पाठकों का चयन होना जिले के लिए बड़े गौरव की बात है।

चयनित प्रधान पाठक:

ये खबर भी पढ़ें…
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
August 2, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। आमागोहन से टाटीधार होते हुए पेंड्रा जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मार्ग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. सुलोचना चौधरी – प्रधान पाठक, पीएम श्री विद्यालय टंगियामार (पेंड्रा)

2. अंतराम रौतेल – प्रधान पाठक, पीएम श्री विद्यालय सधवानी (गौरेला)

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
August 2, 2026
बगरार, 01 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार, विकासखण्ड मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. कल्याण सिंह पोर्ते – प्रधान पाठक, पीएम श्री विद्यालय मटियाडांड (मरवाही)

कार्यशाला में इन विषयों पर मिलेगा प्रशिक्षण:

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
August 2, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा:

 नवीन शैक्षिक तकनीकें एवं आधुनिक मूल्यांकन पद्धतियाँ

 समावेशी शिक्षा और प्रयोगात्मक व गतिविधि-आधारित अधिगम (Learning)

 डिजिटल संसाधनों का प्रभावी और व्यावहारिक उपयोग

 देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों के साथ अनुभवों एवं नवाचारों का आदान-प्रदान

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई:

शिक्षकों के इस चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों प्रधान पाठकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली का परिणाम है। डीईओ ने विश्वास जताया कि पुणे में प्राप्त नवीन ज्ञान, तकनीक और अनुभवों का सीधा लाभ जिले के विद्यार्थियों और विद्यालयों को मिलेगा, जिससे शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *