LIVE UPDATE

मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

बगरार, 01 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार, विकासखण्ड मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला: बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला: बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग
August 1, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने शनिवार को जिला अध्यक्ष श्रीमती गंजमती भानू के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यालय में दिनांक 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक बाल संसद निर्वाचन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के निर्वाचक साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) के विद्यार्थियों द्वारा सम्पन्न कराई गई। ELC क्लब के छात्र-छात्राओं ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए निर्वाचन को पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया। विद्यालय परिसर में दो पिंक बूथ एवं दो सामान्य मतदान केन्द्र स्थापित किए गए, जहाँ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान उपरांत पारदर्शी ढंग से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
August 2, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। आमागोहन से टाटीधार होते हुए पेंड्रा जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मार्ग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्वाचन में निम्नलिखित विद्यार्थी विजयी घोषित हुए—

* प्रधानमंत्री – नंदिनी चंद्रा
* उप-प्रधानमंत्री – सृष्टि साहू
* शिक्षा मंत्री – हिना अहीरवार
* अनुशासन मंत्री – बृजेश कुमार बांधव
* ⁠उपअनुशासन मंत्री मुस्कान सिंह
* स्वच्छता मंत्री – रूबी चंद्रा
* स्वास्थ्य मंत्री – आकांक्षा चौधरी
* खेल मंत्री – शिवम शुक्ला
* संस्कृति मंत्री – नंदिता रजक
* पर्यावरण मंत्री – नैतिक पटेल
* जनसंपर्क एवं सूचना मंत्री – शाम्भवी पांडेय

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
August 2, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शपथ ग्रहण समारोह में माननीय श्रीमती बूंद कुंवर मास्को जी (जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्वास्थ एवं महिला विकास) ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। विशिष्ट अतिथियों में, श्रीमती नैना नरेन्द्र चंद्रा, जनपद सदस्य, श्रीमती कुन्ती अमोल पैकरा जी (सरपंच, ग्राम पंचायत बगरार), श्री संदीप राय जी (उपसरपंच एवं भाजम मरवाही मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), श्री अमोल सिंह जी (भूतपूर्व सरपंच), श्री राम शरण शुक्ल जी (शिक्षाविद्), श्री देव सिंह जी (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति), श्रीमती रमा तिवारी जी (शिक्षाविद्) तथा श्री ओंकार प्रसाद राय जी (शिक्षाविद्) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। जिसमे विद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा दीप मंत्र सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत श्री बचन सिंह कोर्चे के नेतृत्व में गया गया इसके साथ ही विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वृंदा पोर्ते ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बाल संसद निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रतिवेदन डगलस सर द्वारा प्रस्तुत किए जाने के उपरांत श्री अनिल कुर्रे, व्याख्याता द्वारा नवनिर्वाचित बाल संसद के पदाधिकारियों तथा कक्षा नायकों एवं उप कक्षा नायकों को पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही गवर्नर शपथ प्राचार्य श्रीमती वृंदा पोर्ते द्वारा की पद की गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी एवं विद्यार्थियो से विद्यालय का नाम रौशन करने का प्रण लिया

अपने प्रेरक उद्बोधनों में मुख्य अतिथि श्रीमती बूंद कुंवर मास्को द्वारा एवं सभी विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने, अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन डॉ. एशले केनेथ डगलस, व्याख्याता (अंग्रेजी) द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वृंदा पोर्ते ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *