LIVE UPDATE

PENDRA -इस्तीफा मंजूर, फिर भी कुर्सी बरकरार! देवरीकला सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक चंद्रकांत की नियुक्ति पर बड़ा बवाल,,,,कलेक्टर को शिकायत, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल; जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, देवरीकला में प्रभारी प्रबंधक की नियुक्ति को लेकर अब सवाल सीधे जिला प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गए हैं। इस्तीफा स्वीकार होने के बावजूद उसी व्यक्ति को दोबारा प्रभारी प्रबंधक की जिम्मेदारी दिए जाने के आरोप ने पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामले को लेकर कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस्तीफा स्वीकार हुआ तो फिर ‘प्रभारी’ कैसे?

ये खबर भी पढ़ें…
धोबहर हाई स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलें, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
धोबहर हाई स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलें, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
August 1, 2026
मरवाही। विकासखंड मरवाही के शासकीय हाई स्कूल धोबहर में शनिवार को शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में कहा गया है कि समिति के प्रभारी प्रबंधक चंद्रकांत सलाम ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त इस्तीफा कलेक्टर एवं सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया था। इसके बावजूद उन्हें पुनः प्रभारी प्रबंधक के रूप में कार्य करने दिया जा रहा है। यही पूरा मामला अब सबसे बड़ा सवाल बनकर सामने आया है—जब इस्तीफा स्वीकार हो चुका था, तो दोबारा जिम्मेदारी देने का आदेश किसने जारी किया? किस नियम के तहत जिम्मेदारी दी गई? और क्या इसके लिए विधिवत नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई गई?

नियम-कायदे ताक पर रखे गए या सब कुछ नियमों के मुताबिक?

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य गुप्ता समाज ने किया कुलदेवता बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक, मेधावी विद्यार्थियों व वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
GPM: श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य गुप्ता समाज ने किया कुलदेवता बागेश्वर महादेव का जलाभिषेक, मेधावी विद्यार्थियों व वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
August 1, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य गुप्ता समाज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा शनिवार को केशरवानी भवन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन में यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या पुनः प्रभारी बनाने से पहले सहकारी अधिनियम एवं नियमों के तहत नई चयन/नियुक्ति प्रक्रिया अपनाई गई थी? क्या समिति से विधिवत प्रस्ताव लिया गया? क्या सक्षम प्राधिकारी ने इसका अनुमोदन किया? यदि इन सवालों का जवाब दस्तावेजों में नहीं मिलता है तो नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

कलेक्टर से जांच के साथ कार्रवाई की मांग

ये खबर भी पढ़ें…
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला: बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला: बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग
August 1, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने शनिवार को जिला अध्यक्ष श्रीमती गंजमती भानू के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही इस्तीफे से लेकर उसकी स्वीकृति और उसके बाद दोबारा प्रभारी प्रबंधक बनाए जाने तक के सभी आदेशों एवं दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है। आवेदन में साफ कहा गया है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाए। अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है। क्या प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेकर दस्तावेज खंगालेगा या फिर सहकारी समिति से जुड़े इस विवाद पर पर्दा पड़ा रहेगा? आने वाले दिनों में जांच और प्रशासनिक कार्रवाई से ही तस्वीर साफ होगी।

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *