LIVE UPDATE

GPM वन विभाग में बड़ी कार्रवाई: गोबर खाद घोटाले में आरोपित लेखापाल भूपेंद्र साहू निलंबित.

करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप

GPM वन विभाग में बड़ी कार्रवाई: गोबर खाद घोटाले में आरोपित लेखापाल भूपेंद्र साहू निलंबित

सीसीएफ बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) वन मंडल में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 एवं लेखापाल भूपेंद्र साहू को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में फर्जी प्रमाणक, कूटरचना और फर्जी भुगतान कर गबन करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विशेष रूप से बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के बाद हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र साहू पिछले लगभग 10 वर्षों से एक ही कैंपा शाखा में पदस्थ था। इस दौरान उस पर करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ दर्जनों शिकायतें विभाग को मिली थीं, लेकिन तत्कालीन डीएफओ स्तर से उसे लगातार संरक्षण मिलता रहा, जिसके चलते कार्रवाई लंबे समय तक टलती रही।

सूत्रों के मुताबिक, गोबर खरीदी योजना में फर्जी भुगतान और दस्तावेजों के आधार पर राशि आहरित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा नरवा विकास योजना, ग्रीन क्रेडिट योजना, वन प्रबंधन समितियों की राशि आहरण अनुमति सहित कई योजनाओं में भी वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए का भुगतान कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन विभाग के भीतर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ “पहली बड़ी कड़ी कार्रवाई” माना जा रहा है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भूपेंद्र साहू से जुड़े अन्य मामलों और शिकायतों पर विभाग कब संज्ञान लेगा और क्या इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
  पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *