Gaurela-Pendra-Marwahi: CG BREAKING: भरे बाजार ज्वेलरी व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…
भीड़भाड़ वाले बाजार में ही व्यवसायी पर कट्टा तानकर गोली चला दी।

CG BREAKING: भरे बाजार ज्वेलरी व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत… लूट के बाद वारदात से दहला GPM
Gaurela-Pendra-Marwahi जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पेण्ड्रा निवासी प्रदीप सोनी (करीब 50 वर्ष), जो पेशे से सराफा व्यापारी थे, मंगलवार को कोटमी गांव के बाजार में दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले सोने-चांदी के जेवर लूटे और फिर भीड़भाड़ वाले बाजार में ही व्यवसायी पर कट्टा तानकर गोली चला दी। गोली लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है।










