गौरेला पेंड्रा मरवाही-जिले में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा खेल!मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की संलिप्तता में चल रहा “पैकेज रैकेट”, आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़___
स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के दावे केवल कागजों तक सीमित

GPM: जिले के स्वास्थ्य विभाग में कथित तौर पर बड़ा खेल चलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोप है कि विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से “पैकेज सिस्टम” के नाम पर ऐसा नेटवर्क संचालित हो रहा है, जिसमें आम मरीजों की जिंदगी और स्वास्थ्य से समझौता किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में हर महीने मोटा “पैकेज” पहुंचने की चर्चा है, जिसके चलते नियम-कायदों को दरकिनार कर कई संदिग्ध गतिविधियों को संरक्षण मिलने के आरोप लग रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर बिना उच्च अधिकारियों की जानकारी के इतना बड़ा खेल कैसे संचालित हो सकता है? स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर आम नागरिकों को जोखिम में डालकर कथित सांठगांठ का खेल जारी है। विभागीय कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी, या फिर “पैकेज सिस्टम” के दम पर जिम्मेदार चेहरे बचा लिए जाएंगे?

जल्द होगा बड़ा खुलासा…
✍️ रितेश गुप्ता
📞 6261761615










