LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा के योगदान को किया याद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्व. अटल जी के राष्ट्रहित, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और देशसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, राखी गहलोत, शिव शर्मा, राजकुमार, रोहणी, सिद्धार्थ दुबे, संतोष तिवारी एवं लक्ष्मी तुर्कील सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा

ये खबर भी पढ़ें…
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
दैनिक लल्लनगुरू – एक्सक्लूसिव / रायपुर—कांग्रेस में आपसी खींचतान चरम पर, चुनाव को 2 साल बाकी और अभी से संभावित प्रत्याशियों की सूची लीक
October 30, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को अभी पूरे 2 साल बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी सरलता, दूरदर्शी सोच, प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है। नेताओं ने कहा कि अटल जी ने देश के विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई दिशा प्रदान की। वे राजनीति में विचारों और सिद्धांतों की गरिमा बनाए रखने के लिए भी सदैव याद किए जाते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
कटघोरा के वरिष्ठ नागरिक काशीप्रसाद शर्मा (डाली महाराज) का निधन, नगर में शोक की लहर
November 1, 2026
कटघोरा। कटघोरा नगर के लिए दुखद खबर है। एसईसीएल के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी एवं नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव भारतीय समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *