LIVE UPDATE

विवादास्पद प्राचार्य मनोज सराफ पाली हाईस्कूल में फिर पैर जमाने की जुगत में लगे! स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विरोध, कहा- स्कूल की छवि धूमिल नही होने देंगे

तीसरी बार पाली में एंट्री की कोशिश.

कोरबा/पाली:-नगर में संचालित हाईस्कूल एक बार फिर विवाद के केंद्र में है। वजह है प्राचार्य मनोज सराफ, जिनका नाम ही बहुचर्चित और विवादास्पद हो चुका है। एक माह पहले मारपीट के चलते हटाए गए सराफ अब एड़ी- चोटी एक कर फिर से पाली हाईस्कूल में पोस्टिंग कराने की जुगत में लगे हैं।

पूरा मामला : फिजिक्स रजिस्टर पर फर्जी संधारण को लेकर व्याख्याता के मध्य मारपीट
बता दें कि प्राचार्य मनोज सराफ द्वारा पाली हाईस्कूल में पदस्थ रहे व्याख्याता प्रखर पांडेय पर विज्ञान, रसायन और भौतिकी की प्रायोगिक सामाग्री से जुड़े फिजिक्स रजिस्टर पर फर्जी संधारण के दबाव को लेकर दोनों के मध्य विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, जो वर्तमान नए शिक्षा सत्र में स्कूल खुलने के साथ ही उक्त विवाद ने विस्फोटक रूप ले लिया और नौबत मारपीट तक आ गई थी। इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी ने प्राचार्य व व्याख्याता को पाली हाईस्कूल से हटाकर अलग- अलग जगह भेज दिया। जहां सराफ को छुरी स्थित स्वामी आत्मानंद तो प्रखर पांडेय को तिवरता हाईस्कूल में पदस्थ किया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार प्राचार्य सराफ अब फिर से पाली हाईस्कूल में वापसी के लिए प्रयासरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शर्मनाक! अटल जी की प्रतिमा पर भी कथित खेल? ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट पर पेंट का आरोप, कटघोरा के ‘अटल परिसर’ में खुली परतें
शर्मनाक! अटल जी की प्रतिमा पर भी कथित खेल? ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट पर पेंट का आरोप, कटघोरा के ‘अटल परिसर’ में खुली परतें
July 28, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*प्राचार्य मनोज सराफ का जिले में विवादित करियर*
ज्ञात हो कि बहुचर्चित एवं विवादास्पद प्राचार्य मनोज सराफ को साल 2018 में जिले के तानाखार हाईस्कूल में पदस्थ रहने के दौरान स्कूल भवन के भीतर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ा था और कटघोरा पुलिस के हवाले किया था। तब पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में उन्हें पेश किया, जहां जमानत खारिज होने पर जेल भेज दिया गया था। इस मामले को लेकर बिलासपुर संभागायुक्त ने भी प्राचार्य सराफ को निलंबित कर दिया था।

*सबसे बड़ा सवाल: कलेक्टर के आदेश का क्या हुआ?*
2018 की घटना के बाद कोरबा कलेक्टर रहे मोहम्मद केसर अब्दुल हक ने जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि मनोज सराफ की पदस्थापना किसी भी ऐसे स्कूल में न की जाए जहां छात्राएं अध्यनरत हों। लेकिन 2019 में यही आदेश ताक पर रखकर उन्हें सैकड़ों छात्राएं अध्यनरत वाले पाली हाईस्कूल में पदस्थ कर दिया गया। जहां साल 2021 में प्राचार्य सराफ के आचरण के विरुद्ध हाईस्कूल छात्रों के आंदोलन के बाद वे हटाए भी गए और 2022 में फिर वापस आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
युवा कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी अदनान मेमन को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
युवा कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी अदनान मेमन को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
July 29, 2026
कोरबा। कोरबा में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के माहौल के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती कोरबा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*पाली हाईस्कूल में पुनः पोस्टिंग को लेकर सराफ प्रयासरत, खबर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पालकों में विरोध के स्वर*
पाली हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य मनोज सराफ व व्याख्याता प्रखर पांडेय के मध्य विवाद के बाद दोनों को एक माह पूर्व हटा दिया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि प्राचार्य सराफ पाली हाईस्कूल में पुनः वापसी को लेकर एड़ी- चोटी एक कर दिए हैं। खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है- स्कूल मंदिर होता है और प्राचार्य उसका पुजारी। लेकिन जब पुजारी पर ही दाग हो तो मंदिर की पवित्रता कैसे बचेगी। जिस प्राचार्य पर युवती से जुड़ा गंभीर आरोप और जेल की सजा हो, साथ ही पाली हाईस्कूल में पदस्थ रहने के दौरान इस स्कूल की वर्षों पुरानी प्रतिष्ठा धूमिल व अनुशासन भंग करने की कोशिश हो ऐसे दागदार व्यक्ति को पाली की सीमा में अब प्रवेश नही करने देंगे। उन्होंने प्राचार्य सराफ को पाली हाईस्कूल पुनः पदस्थ करने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल
यह कैसा एक पेड़ मां के नाम : वृक्षारोपण हुआ लेकिन लोकतंत्र की जड़ें कटी…! विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती भर जनप्रतिनिधि को पूछा, अन्य जनप्रतिनिधियों को किया बेदखल
July 29, 2026
कोरबा/पाली:- एक पेड़ मां के नाम के पवित्र अभियान को पाली ब्लाक मुख्यालय में शिक्षा विभाग ने विभागीय अहंकार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *