LIVE UPDATE

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल”आकर्ष प्रताप सिंह ने खोला मोर्चा, सेमरदर्दी पंचायत में पुल निर्माण और सीसी रोड में भ्रष्टाचार के आरोप

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी आकर्ष प्रताप सिंह ने जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरदर्दी में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री समग्र विकास निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाए गए पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आया है।

आकर्ष प्रताप सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई तथा शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद विकास निधि से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि फरवरी माह में ही लगभग 40 प्रतिशत राशि निकाल ली गई, जबकि आज तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब हितग्राही के नाम पर लाखों की बंदरबांट का आरोप? बिना मकान बने निकाल दी गई किश्तें?
गौरेला: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब हितग्राही के नाम पर लाखों की बंदरबांट का आरोप? बिना मकान बने निकाल दी गई किश्तें?
May 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबों की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजयुमो नेता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों के विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: खबर का असर: रिश्वत मामले में जांच समिति गठित “मूल्यांकन के नाम पर रिश्वत?” वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायत हरकत में, 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई
GAURELA: खबर का असर: रिश्वत मामले में जांच समिति गठित “मूल्यांकन के नाम पर रिश्वत?” वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायत हरकत में, 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई
May 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |  जनपद पंचायत गौरेला में पशु शेड मूल्यांकन के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अब प्रशासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *