LIVE UPDATE

KORBA “12 घंटे ड्यूटी, न्यूनतम मजदूरी और पीएफ नहीं मिलने का आरोप: मदनपुर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी”

मदनपुर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उठाई न्यूनतम मजदूरी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

मदनपुर टोल प्लाजा में कर्मचारियों की बैठक, श्रम आयुक्त और कलेक्टर से शिकायत की तैयारी

कोरबा/कटघोरा। नेशनल हाईवे 130 स्थित मदनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। साथ ही कार्य अवधि 8 घंटे के बजाय 12 घंटे कर दी गई है और साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
एसईसीएल-कुसमुंडा में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले की शिकायत, पीएमओ-सीबीआई तक पहुंचा मामला
एसईसीएल-कुसमुंडा में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले की शिकायत, पीएमओ-सीबीआई तक पहुंचा मामला
May 12, 2026
Coal India Limited की अनुषंगी कंपनी South Eastern Coalfields Limited की कुसमुंडा खदान एक बार फिर विवादों में घिर गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पीएफ की सुविधा नहीं मिल रही है तथा बिना किसी ठोस कारण के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने मांग की कि श्रम आयुक्त द्वारा निर्धारित मजदूरी दर लागू की जाए और निकाले गए कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा जाए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे श्रम आयुक्त कार्यालय और कलेक्टर से शिकायत करेंगे तथा आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं इस मामले में टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से मैनेजर कौशिक ने कर्मचारियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही वेतन दिया जा रहा है और उनसे केवल 8 घंटे ही कार्य लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लल्लनगुरु की खबर का असर: 12 घंटे में जागा राजस्व विभाग, विवादित जमीन पर राखड़ पटिंग पर लगी रोक
लल्लनगुरु की खबर का असर: 12 घंटे में जागा राजस्व विभाग, विवादित जमीन पर राखड़ पटिंग पर लगी रोक
May 12, 2026
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली पत्रकारिता का असर एक बार फिर देखने को मिला है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *