LIVE UPDATE

गौरेला: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब हितग्राही के नाम पर लाखों की बंदरबांट का आरोप? बिना मकान बने निकाल दी गई किश्तें?

दूसरे खाते में पहुंची राशि, ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनीषा लकड़ा सवालों के घेरे में।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबों की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम लालपुर के 70 वर्षीय हितग्राही जगदीश प्रसाद राठौर ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर स्वीकृत पीएम आवास की राशि में भारी गड़बड़ी कर लाखों रुपये का खेल किया गया। हितग्राही द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2022-23 में उनके नाम प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये उनके बैंक खाते में जमा हुए थे, लेकिन इसके बाद पूरा खेल शुरू हो गया।

आरोप है कि बिना हितग्राही को मौके पर खड़ा किए, किसी दूसरे मकान की फोटो जिओ टैग कर दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 40-40 हजार रुपये जारी दिखा दिए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आवास पोर्टल में राशि जारी होना दिख रहा है, जबकि बैंक खाते में पैसा पहुंचा ही नहीं।इतना ही नहीं, चौथी किश्त की 15 हजार रुपये की राशि कथित तौर पर किसी दूसरे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त खाता उनका नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर गरीब हितग्राही के नाम पर पैसा किसके खाते में पहुंचा?

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
बड़ा खुलासा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आदिवासी विकास विभाग की खरीदी में ‘महाघोटाला’? जेम पोर्टल की आड़ में ₹40,000 का कंप्यूटर ₹1.14 लाख में खरीदा!
July 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से सरकारी धन के बंदरबांट का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत लालपुर की रोजगार सहायक विमला राठौर और प्रधानमंत्री आवास योजना की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनीषा लकड़ा की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फोटो अपलोड, जिओ टैगिंग और सत्यापन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही या मिलीभगत के बिना इतना बड़ा फर्जीवाड़ा संभव नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल उतरे सडक पर पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
July 9, 2026
कोरबा/कटघोरा, 9 जुलाई 2026: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने गुरुवार शाम नगर की सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो प्रधानमंत्री आवास योजना में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन गरीब हितग्राही को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करता है या मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
डायल-112 की तत्परता: आधी रात को सर्पदंश पीड़िता को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
July 10, 2026
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *