LIVE UPDATE

गौरेला: करोड़ों की लागत से बन रहे आदिवासी छात्रावास में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही गुणवत्ता? एस्टीमेट को ठेंगा दिखा रहा ठेकेदार?

क्या 'श्री मारुति कंस्ट्रक्शन' को मिली है खुली छूट?

गौरेला: करोड़ों की लागत से बन रहे आदिवासी छात्रावास में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही गुणवत्ता? एस्टीमेट को ठेंगा दिखा रहा ठेकेदार!

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ आदिवासियों के विकास के नाम पर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। गौरेला विकासखंड में 1.90 करोड़ (190.70 लाख) की लागत से बन रहे 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निर्माण कार्य विवादों के घेरे में है। निर्माण कार्य की हालत देखकर यह कहना मुश्किल है कि यह बच्चों के रहने के लिए बन रहा है या किसी बड़े हादसे को न्योता देने के लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी बैगा बनकर सरकारी नौकरी?”GPM में जाति प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा विस्फोट, 55 लोग रडार पर… बैगा समाज बोला- “हमारा हक खा गए बाहरी लोग”
फर्जी बैगा बनकर सरकारी नौकरी?”GPM में जाति प्रमाण पत्र घोटाले का बड़ा विस्फोट, 55 लोग रडार पर… बैगा समाज बोला- “हमारा हक खा गए बाहरी लोग”
May 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के कथित खेल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल जो खड़े करते हैं सिस्टम पर निशान?सरकारी एस्टीमेट का गला क्यों घोंटा जा रहा? जब किसी भी निर्माण के लिए एक मानक एस्टीमेट (SOR) तय किया जाता है, तो मौके पर उसके विपरीत कार्य क्यों हो रहा है? क्या ठेकेदार को तकनीकी मापदंडों की कोई परवाह नहीं है? गुणवत्ता विहीन सामग्री का जिम्मेदार कौन? मौके पर हो रहे कार्य में सीमेंट, रेत और छड़ का अनुपात क्या एस्टीमेट के अनुसार है? आखिर क्यों यह कार्य पहली नजर में ही “गुणवत्ता विहीन” नजर आ रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब हितग्राही के नाम पर लाखों की बंदरबांट का आरोप? बिना मकान बने निकाल दी गई किश्तें?
गौरेला: पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब हितग्राही के नाम पर लाखों की बंदरबांट का आरोप? बिना मकान बने निकाल दी गई किश्तें?
May 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबों की महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुपरवाइजर और इंजीनियर की चुप्पी का राज क्या है?

सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) कार्यालय से जारी कार्यदेश की शर्तों के अनुसार, कार्य की निगरानी करना विभागीय इंजीनियरों की जिम्मेदारी है। क्या यह भ्रष्टाचार इंजीनियरों और ठेकेदार की मिलीभगत से फल-फूल रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
GAURELA: खबर का असर: रिश्वत मामले में जांच समिति गठित “मूल्यांकन के नाम पर रिश्वत?” वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायत हरकत में, 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई
GAURELA: खबर का असर: रिश्वत मामले में जांच समिति गठित “मूल्यांकन के नाम पर रिश्वत?” वायरल वीडियो के बाद जिला पंचायत हरकत में, 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई
May 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |  जनपद पंचायत गौरेला में पशु शेड मूल्यांकन के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अब प्रशासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या ‘श्री मारुति कंस्ट्रक्शन’ को मिली है खुली छूट?

कोरबा की इस फर्म को कार्य का ठेका दिया गया है, लेकिन क्या प्रशासन ने इन्हें गुणवत्ता से समझौता करने का लाइसेंस दे दिया है? नियम कहते हैं कि कार्य तत्काल और मानक के अनुसार होना चाहिए, फिर इतनी लापरवाही क्यों?

करोड़ों का बजट, पर कागजों तक सीमित विकास!

दस्तावेजों के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को जारी इस कार्यदेश में स्पष्ट लिखा है कि कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होना चाहिए। लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। यदि अभी से निर्माण की गुणवत्ता ऐसी है, तो भविष्य में इसमें रहने वाले आदिवासी छात्रों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन होगा?प्रशासन को चाहिए कि तत्काल इस निर्माण कार्य की टेक्निकल ऑडिट कराई जाए और दोषी ठेकेदार के साथ-साथ आंख मूंदकर बैठे अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई हो।आदिवासी विकास के नाम पर हो रहे इस “खेल” पर हमारी नजर बनी रहेगी। देखते रहिए लल्लनगुरु न्यूज़

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *