LIVE UPDATE

अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का वार, रेत भंडारण पर छापेमारी, सीमाओं पर बढ़ेगी सख्ती

जीपीएम। जिले में अवैध रेत भंडारण और परिवहन के मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीपीएम खनिज विभाग ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि अब दूसरे जिलों से अवैध रूप से रेत लेकर आने वाले ट्रैक्टरों और वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमा से होकर होने वाले अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी दल (Monitoring Team) का गठन किया जाएगा। यह टीम जिले की सीमाओं और संवेदनशील मार्गों पर लगातार नजर रखेगी ताकि बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों के अनुसार, अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में संयुक्त जांच अभियान और तेज किए जाएंगे। गौरतलब है कि हाल ही में जिले में अवैध रेत भंडारण और जेसीबी से रेत लोडिंग के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। अब खनिज विभाग की सक्रियता से यह उम्मीद जगी है कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लग सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सीमाओं पर नियमित निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी रही, तो अवैध रेत माफियाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन की यह मुहिम कितनी कारगर साबित होती है और अवैध रेत कारोबार पर कब तक पूरी तरह लगाम लगती है।

आदित्य मानकर, खनिज संचालक, जीपीएम :👇

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: स्थापना दिवस पर छात्रावास अधीक्षक संघ की अनूठी पहल, बैगा बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री और स्पोर्ट्स किट; कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
GPM: स्थापना दिवस पर छात्रावास अधीक्षक संघ की अनूठी पहल, बैगा बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री और स्पोर्ट्स किट; कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
July 29, 2026
गौरेला, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा बुधवार को अपना स्थापना दिवस सेवा, सामाजिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“जिले में अवैध रेत परिवहन और भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खबर सामने आने के बाद तत्काल छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य जिलों से अवैध रूप से रेत लेकर जीपीएम में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी दल तैनात किया जाएगा, जो 24 घंटे नजर रखेगा। अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO कार्यालय में नियमों पर ‘मौखिक आदेश’ भारी? संचालनालय के निर्देश के 13 दिन बाद जारी हुए तीन संलग्नीकरण आदेश
पोड़ी उपरोड़ा BEO कार्यालय में नियमों पर ‘मौखिक आदेश’ भारी? संचालनालय के निर्देश के 13 दिन बाद जारी हुए तीन संलग्नीकरण आदेश
July 30, 2026
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के स्पष्ट आदेश को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा ने ठेंगा दिखा दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *