LIVE UPDATE

अंबिकापुर: संजय पार्क में 16 हिरणों की मौत से मचा हड़कंप, 4 कर्मचारी निलंबित

आवारा कुत्तों के हमले से हुई मौतें, शव जलाने के आरोप; वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Ambikapur: संजय पार्क में हिरणों की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हिरण ने रविवार को दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद मुख्य वन संरक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए 4 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह शामिल हैं। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
वायरल वीडियो बना वजह, IPS रतन लाल डाँगी सस्पेंड—सरकार ने सख्त संदेश दिया
वायरल वीडियो बना वजह, IPS रतन लाल डाँगी सस्पेंड—सरकार ने सख्त संदेश दिया
March 26, 2026
Raipur -छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने 2003 बैच के IPS अधिकारी रतन लाल डाँगी को तत्काल प्रभाव से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SUSPENSION ORDER SANJAY PARK INCIDENT

मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है कि मौत के वास्तविक आंकड़े और परिस्थितियों को छिपाने के लिए 15 हिरणों के शवों को पार्क के पीछे जंगल में जला दिया गया। यदि यह आरोप सही पाया जाता है, तो यह न केवल लापरवाही बल्कि साक्ष्य मिटाने का मामला भी बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल, ऑनलाइन वोटिंग से तय होंगे नए चेहरे
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल, ऑनलाइन वोटिंग से तय होंगे नए चेहरे
March 31, 2026
छत्तीसगढ़। युवा राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Spastikaran Ro Ambikapur

सूत्रों के अनुसार, इस घटना से पहले पार्क प्रबंधन समिति और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें कथित तौर पर धमकी देने जैसी स्थिति भी बनी थी। इस एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 25 मई को कार्य बंद और आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 25 मई को कार्य बंद और आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
May 11, 2026
वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 25 मई को कार्य बंद और आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। वन्यजीवों की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के आधार पर और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *