LIVE UPDATE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भाजयुमो की नई टीम घोषित, महेश राठौर बने जिला महामंत्री

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में गठित कार्यसमिति, युवाओं में उत्साह—संगठन को मिलेगी नई मजबूती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जिले की नई कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में इस नई टीम का गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में संभागीय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, जिला संगठन प्रभारी ऋतु चौरसिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की सहमति और सक्रिय भागीदारी रही, जिससे संतुलित और प्रभावी टीम का चयन संभव हो सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवगठित कार्यसमिति में महेश राठौर को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन को संगठन के भीतर एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। महेश राठौर राठौर समाज के एक सक्रिय एवं उभरते युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि, विशेषकर जनपद उपाध्यक्ष पद से जुड़ाव, उन्हें

संगठनात्मक कार्यों की गहरी समझ प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सुशासन की सरकार में अवैध उगाही का खेल! रुमगा में हर ट्रैक्टर से ₹200 वसूली का आरोप, आशीष पड़वार का नाम आया सामने; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा वसूली का कारोबार?
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- सुशासन की सरकार में अवैध उगाही का खेल! रुमगा में हर ट्रैक्टर से ₹200 वसूली का आरोप, आशीष पड़वार का नाम आया सामने; आखिर किसके संरक्षण में चल रहा वसूली का कारोबार?
November 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था के दावों के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रुमगा क्षेत्र से कथित अवैध वसूली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि महेश राठौर का नेतृत्व कौशल, जमीनी पकड़ और युवाओं के बीच प्रभाव, संगठन को नई दिशा देने में सहायक साबित होगा। उनके मनोनयन से न केवल राठौर समाज बल्कि समस्त युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है। भाजयुमो की इस नई टीम से अपेक्षा की जा रही है कि यह जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करेगी, युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आगामी चुनावी एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही -जुलाई में बने मरवाही के तहसीलदार, मई में ही कर दिया शिकायत का निराकरण! जमीन मामले में तारीखों का ऐसा खेल, सरकारी दस्तावेजों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल!
गौरेला पेंड्रा मरवाही -जुलाई में बने मरवाही के तहसीलदार, मई में ही कर दिया शिकायत का निराकरण! जमीन मामले में तारीखों का ऐसा खेल, सरकारी दस्तावेजों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल!
November 4, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सरकारी आदेशों और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *