LIVE UPDATE

कटघोरा-कसनिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रकों ने ली दुर्घटना की शक्ल, यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कई घायल

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा-कसनिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के समीप बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही यादव ट्रेवल्स की यात्री बस और एक बोलेरो वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि बस में बैठे कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
कटघोरा ने बुलंद की आवाज़: “नशे को ना, भविष्य को हां” — पुलिस, जनप्रतिनिधि और युवाओं की ऐतिहासिक एकजुटता
कटघोरा ने बुलंद की आवाज़: “नशे को ना, भविष्य को हां” — पुलिस, जनप्रतिनिधि और युवाओं की ऐतिहासिक एकजुटता
August 3, 2026
कोरबा/कटघोरा। नशे के खिलाफ जंग अब केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। रविवार को कटघोरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क किनारे खड़े ट्रक बने हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े भारी ट्रक रहे। ट्रकों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाने से मार्ग अत्यंत संकरा हो गया था। दोनों वाहनों को पर्याप्त साइड नहीं मिल सकी और देखते ही देखते आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़ाए, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़ाए, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
August 3, 2026
कोरबा : जिले में लगातार बढ़ रही मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
August 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत केवची स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के वर्षों पुराने जर्जर भवन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


लगा लंबा जाम, यातायात हुआ प्रभावित

दुर्घटना के बाद कटघोरा-कसिया मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई घंटों तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया।

उठ रहे बड़े सवाल

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यदि मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। अब देखना होगा कि प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Saket Verma

Sub Editor, Lallanguru News Channel | News Editing | Headline Writing | Digital Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *