LIVE UPDATE

रफी और किशोर की अमर आवाजों को मिलेगा संगीतमय नमन, आज पेंड्रा में सजेगी ‘रफी किशोर की यादें’ की महफिल

पेंड्रा/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तत्वावधान में आज महान पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि तथा महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में “रफी किशोर की यादें” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय आयोजन दोनों महान कलाकारों की अमर गायकी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

जिले सहित आसपास के कलाकार देंगे प्रस्तुति

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बच्चों की जान जोखिम में! जर्जर स्कूल भवन हटाने की मांग अनसुनी, SMC और ग्राम पंचायत ने उठाई आवाज
August 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत केवची स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के वर्षों पुराने जर्जर भवन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी अनेक कलाकार शामिल होंगे। सभी कलाकार मोहम्मद रफी और किशोर कुमार द्वारा गाए गए सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

ये खबर भी पढ़ें…
PENDRA: विवादों से फिर घिरे चंद्रकांत सलाम: पहले फर्जी नियुक्ति और कथित अवैध वसूली के आरोप, अब सेवा समाप्ति, वेतन रोकने और नियम विरुद्ध कार्रवाई की शिकायत
PENDRA: विवादों से फिर घिरे चंद्रकांत सलाम: पहले फर्जी नियुक्ति और कथित अवैध वसूली के आरोप, अब सेवा समाप्ति, वेतन रोकने और नियम विरुद्ध कार्रवाई की शिकायत
August 3, 2026
देवरीकला समिति में संग्राम! प्रभारी प्रबंधक चंद्रकांत सलाम पर गंभीर आरोपों की बौछार, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग “सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंच द्वारा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।

शाम 4 बजे से होगा शुभारंभ

ये खबर भी पढ़ें…
खबर के बाद रातोंरात बदली अटल प्रतिमा की सूरत? लीपापोती तो हुई, लेकिन तकनीकी जांच और जवाबदेही पर अब भी सन्नाटा
खबर के बाद रातोंरात बदली अटल प्रतिमा की सूरत? लीपापोती तो हुई, लेकिन तकनीकी जांच और जवाबदेही पर अब भी सन्नाटा
August 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पंचायत मरवाही में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर उठा विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“रफी किशोर की यादें” कार्यक्रम का आयोजन आज मल्टी पर्पस स्कूल, पेंड्रा के असेंबली हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रवासियों से की गई सहभागिता की अपील

जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष निर्माण जायसवाल ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महान कलाकारों की स्मृतियों को जीवंत रखते हैं, बल्कि क्षेत्र के उभरते हुए प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *