LIVE UPDATE

कोरबा/पोड़ी उपरोडा-20 लाख की सड़क में खेल! इंजीनियर–SDO पर मिलीभगत का आरोप, 6 इंच की जगह 4 इंच में बन रही सड़क

20 लाख की लागत में गुणवत्ता से समझौता क्यों?

कोरबा। पोडीउपरोडा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़ी गोसाई का आश्रित ग्राम (भुलेझरिया) में बन रही सीसी सड़क अब भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बनती जा रही है। करीब ₹20 लाख की लागत से 517 मीटर लंबी सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ी सामने आई है, और सीधे तौर पर इंजीनियर व एसडीओ की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर और एसडीओ कमीशन खोरी में इतने मशगूल है कि उनको कार्य की गुणवत्ता से कोई सरोकार ही नहीं है!

ये खबर भी पढ़ें…
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
Korba:सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, समाधान तक रास्ता बंद नहीं करने का दिया आश्वासन
May 6, 2026
कोरबा, 6 मई 2026। कोरबा जिले के अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत खदान में सड़क बंद किए जाने के प्रयास को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की निर्धारित 6 इंच मोटाई को दरकिनार कर महज 4 इंच में ही निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं, निर्माण के दौरान जरूरी क्योरिंग (पानी डालना) तक नहीं किया जा रहा, जिससे साफ है कि काम पूरी तरह स्तरहीन और नियमों के खिलाफ किया जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई इंजीनियर मौके पर पहुंचा और न ही एसडीओ ने कभी निरीक्षण किया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह पूरा खेल अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
Sewa Sanchay Group Korba: “सेवा संचय ग्रुप” की अनुकरणीय पहल… प्रशांति आश्रम के वृद्धजनों को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी राशन, जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास 
May 6, 2026
कोरबा। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सेवा संचय ग्रुप ने कोरबा स्थित नव दृष्टि प्रशांति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को और संदिग्ध बनाता है निर्माण स्थल पर सूचना पटल का न होना। नियमों के मुताबिक हर सरकारी निर्माण कार्य में योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां पारदर्शिता को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
एरियर्स के नाम पर वसूली?” गौरेला शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, महिला शिक्षक ने BEO पर लगाए गंभीर आरोप
May 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार और कथित वसूली का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकारी पैसों की खुली लूट हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी इंजीनियर व एसडीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जनता के सवाल:

• किसके संरक्षण में हो रहा है यह घटिया निर्माण?

• इंजीनियर और SDO ने अब तक निरीक्षण क्यों नहीं किया?

• 20 लाख की लागत में गुणवत्ता से समझौता क्यों?

Ritesh Gupta

रितेश गुप्ता LallanGuru.in के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया में 7 से अधिक वर्षों का अनुभव है। रितेश मुख्य रूप से राजनीति, राष्ट्रीय समाचार और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष व तथ्य-आधारित (Fact-checked) रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है।
  • संपर्क करें: Riteshgupta1204@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *