LIVE UPDATE

कटघोरा: महीने भर बाद भी लापता युवती का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका—प्रशासन से लगाई गुहार

युवती को ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसाया

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा बाजार मोहल्ला से 19 फरवरी को लापता हुई युवती का एक महीने बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में अब परिजनों ने क्षेत्र के युवक चिंटू अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि चिंटू अग्रवाल ने कथित रूप से युवती को ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसाया और उसे अपने साथ ले गया। घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार गहरे भय और तनाव में है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
कोरबा में बवाल: दिग्गज भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, इसी साल लगा था दुष्कर्म-हत्या का दाग?
July 11, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का यह भी दावा है कि चिंटू अग्रवाल पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। उनके अनुसार, पूर्व में भी अन्य स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की बात कही जाती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

माता-पिता का कहना है कि हर बीतता दिन उनकी चिंता को और बढ़ा रहा है। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और युवती को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
बड़ी खबर: जाखड़ मामले की गाज या प्रशासनिक सर्जरी? कोरबा SP का बड़ा एक्शन; महिला थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पसान टीआई भी हटाए गए!
July 13, 2026
कोरबा। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन एक महीने बाद भी कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आने से परिजनों में निराशा और गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
नदियों को खोखला करने वाले सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! तहसीलदार ने पकड़ा 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध जखीरा, माफियाओं में मची खलबली!
July 13, 2026
कोटमर्रा (कोरबा): कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान क्षेत्र में सोमवार को तहसील प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

A Pranav

professional journalist

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *