LIVE UPDATE

धोबहर हाई स्कूल में छात्राओं को मिली साइकिलें, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

मरवाही। विकासखंड मरवाही के शासकीय हाई स्कूल धोबहर में शनिवार को शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन की योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, वहीं विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों ने साफ-सफाई का संदेश भी दिया। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक आयोजित कर विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

प्रार्थना सभा से हुई शुरुआत

ये खबर भी पढ़ें…
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
August 2, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। आमागोहन से टाटीधार होते हुए पेंड्रा जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मार्ग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
August 2, 2026
बगरार, 01 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार, विकासखण्ड मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में शासन की योजना अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इससे छात्राओं की विद्यालय तक नियमित एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण पर वैज्ञानिक का प्रेरक संबोधन

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
August 2, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर पर्यावरण मंडल रायपुर के वैज्ञानिक राजेन्द्र प्रसाद वासुदेव ने विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता तथा स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

स्वच्छ विद्यालय का दिया संदेश

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छ विद्यालय के साथ हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

SMC बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

जनप्रतिनिधि और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धोबहर के सरपंच कन्हैयालाल, उपसरपंच फूलचंद, विद्यालय के प्राचार्य बनमाली प्रसाद वासुदेव, श्रीमती सुनीता जायसवाल, आशीष पटेल, सूर्यकुमार रात्रे, रेवती धुर्वे, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहू, हरीश कुमार द्विवेदी, श्रीमती चंदा मरावी, खुमान देशमुख, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री मरावी सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *