LIVE UPDATE

भिलाई में 26 को ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल, कर्मचारियों में भारी उत्साह

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से पहुँचेगा बड़ा जत्था


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सेवा का लाभ त्वरित और पारदर्शी तरीके से दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में एक विशाल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 26 जुलाई (रविवार) को दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित प्रसिद्ध कला मंदिर (सिविल सेंटर) में ‘मेडिकल कैशलेस क्रियान्वयन महासम्मेलन’ आयोजित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
मुकेश की यादें’: पेंड्रा में गूंजे स्वर्गीय गायक मुकेश के अमर गीत, झमाझम बारिश के बीच भी उमड़ा संगीत प्रेमियों का सैलाब
July 24, 2026
‘मुकेश की यादें’ कार्यक्रम में गूंजे स्वर्गीय मुकेश के अमर गीत, छह घंटे तक सुरों की सरिता में डूबे रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस महासम्मेलन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश भर के शासकीय सेवकों और शिक्षक वर्ग में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने जताया आभार, कर्मचारियों को दिया न्योता

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बेहद संवेदनशील है। कैशलेस इलाज की प्रक्रिया को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने के लिए यह महासम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

“कैशलेस चिकित्सा योजना कर्मचारियों का हक है। इस महासम्मेलन के माध्यम से शासन और कर्मचारियों के बीच सीधी बातचीत होगी, जिससे योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का त्वरित समाधान निकल सकेगा। मैं प्रदेश के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से इसमें सपरिवार शामिल होने की अपील करता हूँ।”

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

— पीयूष गुप्ता, प्रदेश संयोजक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) से पहुँचेगा बड़ा जत्था

महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। GPM के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने बताया कि जिले से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और उनके परिजन भिलाई पहुँचेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ केवल सम्मेलन में भागीदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले के कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा और कैशलेस इलाज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या को सीधे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखेगा।

संभागीय व जिला नेतृत्व की उपस्थिति रहेगी खास

इस भव्य राज्यस्तरीय आयोजन में GPM जिले से प्रमुख रूप से:

 दिनेश कुमार राठौर (संभागीय अध्यक्ष)

 अजय चौधरी (संभागीय सचिव)

 संजय सोनी (जिला संयोजक)

 बलराम तिवारी (जिला प्रवक्ता)

 महेंद्र मिश्रा, अमिताभ चटर्जी, विनय कुमार राठौर सहित कई वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधि अपनी टीम के साथ शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से सीधे रूबरू होकर कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर ज्ञापन व सुझाव भी सौंपेगा।

कर्मचारियों से सपरिवार शामिल होने की अपील

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों और शिक्षक संघों से एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में भिलाई पहुँचने का आह्वान किया है, ताकि कर्मचारियों की एकजुटता और मांगों की गूंज शासन तक मजबूती से पहुँच सके।

Saket Verma

Sub Editor, Lallanguru News Channel | News Editing | Headline Writing | Digital Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *