LIVE UPDATE

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जनचौपाल में CM विष्णुदेव साय का कड़ा रुख; आरआई दंपति पर भ्रष्टाचार के आरोप, मुख्यमंत्री ने मंच से दी चेतावनी- ‘सुधर जाएं, नहीं तो नौकरी नहीं कर पाएंगे__ देखे वीडियो

मरवाही राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई दंपति अभिषेक त्रिपाठी और दीपमाला त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार का आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निमधा गांव में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ जन चौपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मरवाही के पार्षद और भाजयुमो जिला महामंत्री अमर गुप्ता ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक शिकायती पत्र सौंपा। इस आवेदन में मरवाही राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई दंपति अभिषेक त्रिपाठी और दीपमाला त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार, अवैध कार्यप्रणाली, और जमीन सीमांकन के एवज में ग्रामीणों से खुलेआम रिश्वत मांगने व अभद्र व्यवहार करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत पत्र में साफ कहा गया है कि ऐसे अधिकारियों की तानाशाही से सरकार की “जीरो टॉलरेंस” की छवि धूमिल हो रही है, इसलिए इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से ही कड़ा रुख अपनाया और वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत जांच के आदेश देते हुए खुले मंच से चेतावनी दी। “यहाँ पर जो एक शिकायत आई है… पटवारी, आरआई किसी का, तो उसकी जांच करवा लीजिएगा। और वो सुधर जाएं, तो सुधरना है, नहीं तो फिर वो नौकरी नहीं कर पाएगा, बता दे रहे हैं हम। वो सुधर जाएं, लोगों को परेशान नहीं करें।”

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री के इस सख्त अंदाज के बाद चौपाल में मौजूद जनता ने ‘विष्णुदेव साय जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिससे साफ संदेश गया है कि जनता को परेशान करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे!

पार्षद अमर गुप्ता

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *