LIVE UPDATE

जीपीएम जिले के शिक्षा परिणामों की शिक्षा मंत्री ने की सराहना, गुरुकुल संस्थान के विकास का दिया भरोसा_देखे वीडियो

ऐतिहासिक आदिवासी गुरुकुल की स्थिति पर जताई चिंता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतर परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि जिले ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार जिले का शैक्षणिक प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जो शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है और जीपीएम जिले का प्रदर्शन इस दिशा में सकारात्मक संकेत देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि जिले के शिक्षा मॉडल को लेकर एक नया “ब्लूप्रिंट” तैयार किया जाएगा, ताकि शैक्षणिक परिणामों को और बेहतर बनाया जा सके। इसके तहत शिक्षकों की क्षमता वृद्धि, विद्यार्थियों के लिए बेहतर संसाधन और आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ऐतिहासिक आदिवासी गुरुकुल की स्थिति पर जताई चिंता

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से संचालित आदिवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित ‘गुरुकुल’ संस्थान की बदहाल स्थिति, शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर भी सवाल उठाए गए। इस पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि गुरुकुल अंचल की एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शिक्षण संस्था है, जिसकी गरिमा बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाता है, तो सरकार उस पर गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक फंड तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
GPM: “एक बिल, दो भुगतान,लाखों का घोटाला” CEO के आदेश को ठेंगा दिखाकर SDO मोहले ने पास किया फर्जी बिल
July 26, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :- जनपद पंचायत मरवाही में 15वें वित्त की राशि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने संकेत दिए कि आदिवासी अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार विशेष योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल जैसी संस्थाओं को मजबूत करना प्रदेश के समग्र शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक है।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *