LIVE UPDATE

पेंड्रा मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा मंडल द्वारा अंजनी वाटिका, पेंड्रा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम् राष्ट्रगीत एवं अरपा पैरी के धार राजगीत के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार: गुजरात से उठेगी देशव्यापी आवाज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन
July 24, 2026
देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, धमकियों और उत्पीड़न के बीच अब पत्रकार संगठन निर्णायक लड़ाई के मूड में दिखाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके विचारों एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन एवं राकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
लचर बिजली व्यवस्था से जटगा सब स्टेशन का सप्लाई क्षेत्र ‘भगवान भरोसे’, घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
July 25, 2026
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जटगा सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अनियमित बिजली आपूर्ति और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान नीरज जैन ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास, वैचारिक यात्रा एवं संगठनात्मक विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सेवा, समर्पण और संस्कारों की विचारधारा है, जिसने अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं निष्ठा के बल पर देशभर में मजबूत पहचान बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, देशभर के लिए बना मिसाल
‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल, देशभर के लिए बना मिसाल
July 26, 2026
कलेक्टर कुणाल दुदावत और निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने नागरिकों से जल संरक्षण व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं राकेश चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में पार्टी की उपलब्धियों, राष्ट्रवादी विचारधारा एवं देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और देश को विकास, सुशासन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि

“यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी, संस्कारित एवं जनसेवा के लिए समर्पित संगठन के कार्यकर्ता हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।” कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नवीन दायित्व प्राप्त सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया गया तथा उन्हें संगठन में नई ऊर्जा, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री श्री विमल मिश्रा ने किया। भाजपा स्थापना दिवस के इस आयोजन ने पेंड्रा मंडल के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण का संचार किया।

राम जी श्रीवास मनीष श्रीवास अरुण तिवारी सौरव साहू विनय सूर्यवानी हेमंत राव वाघे सुनीता राठौर दुर्गे कोल देवशरण राठौर कुलदीप शुक्ला सुयश जैन अजय राय भूधर सोनी निर्माण जायसवाल आदित्य पांडे देवी सिंह निसार खान निर्माण जायसवाल महेश मिश्रा वेदराम कोल प्रकाश जैतवार आशीष जायसवाल निसार खान राजेश श्रीवास राममिलन सोनी नरेंद्र राठौड़ शशांक गुप्ता दिलीप साहू पवन मांझी उपस्थित थे !

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *