LIVE UPDATE

सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने दिया अल्टीमेटम, 10 दिवस में पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन

सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रांतीय आह्वान पर

जी पी एम, 09 अप्रैल 2026।  जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने प्रांतीय आह्वान पर प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर शीघ्र पदोन्नति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।  जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने बताया कि जिले में प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के पद वर्षों से रिक्त हैं एवं संगठन दिसम्बर माह से पदोन्नति हेतु 4 बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन एवं मौखिक वार्ता कर चुकी है जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का लगातार आश्वासन दिया गया किन्तु आज पर्यंत तक पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। विभाग द्वारा इस लेटल तीफी से शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। यदि 10 दिनों के भीतर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई तो जिले के सैकड़ों सहायक शिक्षक/ शिक्षक/ प्रधानपाठक कार्यालय घेराव एवं धरना-प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आज के इस ज्ञापन सह अल्टीमेटम कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण रघुवंशी, जिला महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष पेण्ड्रा कन्हैयालाल सोनवानी, महेंद्र कुमार मिश्रा, सुपेत मरावी, राजेश चौधरी, रामचंद्र राठौर, हेमन्त राठौर, त्रिभुवनदास गोयल, कृपाशंकर परिहार, विशाल सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, अनिल कुमार बघेल सहित अन्य LB संवर्ग शिक्षक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
बिलासपुर निवासी रितेश पर GPM में 4.58 लाख की कथित ठगी का आरोप! भरोसे में लेकर महिला से लिए लाखों रुपये, अब लौटाने से इनकार; गौरेला थाने पहुंची पीड़िता
November 1, 2026
आपसी जान-पहचान और भरोसे की आड़ में 4.58 लाख की कथित ठगी! जरूरत बताकर लिए पैसे, अब लौटाने से इनकार;...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *