LIVE UPDATE

राइस मिल की आड़ में चल रहा था गुटखे का काला साम्राज्य! GST की रेड में मचा हड़कंप, भागते कारोबारी को टीम ने सड़क पर घेरा

डस्टर से भागा कारोबारी, GST ने बीच रास्ते रोका! राइस मिल में अवैध कारोबार का खुलासा

कटघोरा में GST की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल के भीतर मिला गुटखे का संदिग्ध कारोबार, भाग रहे कारोबारी को टीम ने पकड़ा

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा क्षेत्र के मदनपुर स्थित एक राइस मिल में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मिल परिसर में दबिश दी, जहां धान कारोबार की आड़ में कथित रूप से गुटखे का अवैध स्टॉक और टैक्स चोरी से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
GPM BREAKING: धनगवां पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर बड़ा सवाल! मार्च में पैसा निकला, अक्टूबर में रंग-पोताई; सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठी जांच की मांग!
October 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत धनगवां में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर सवालों का घेरा गहराता नजर आ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग को लंबे समय से बिना बिल माल खपाने और संदिग्ध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर अधिकारियों ने टीम गठित कर अचानक कार्रवाई की। छापेमारी शुरू होते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई की भनक लगते ही एक कारोबारी वाहन से मौके से निकलने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों ने पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई।

दस्तावेज और स्टॉक की जांच जारी

ये खबर भी पढ़ें…
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
कोरबा- मनोज मरावी को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन, अन्यथा गोंगपा करेगी उग्र आंदोलन : विद्वान सिंह मरकाम
October 28, 2026
कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं विधि छात्र मनोज कुमार मरावी को कथित तौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम राइस मिल में मौजूद दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड और माल की आवाजाही से जुड़े कागजात की जांच कर रही है। अधिकारियों को संदेह है कि बिना वैध दस्तावेजों के बड़े पैमाने पर गुटखे की सप्लाई की जा रही थी।

कई स्थानों तक सप्लाई की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि माल की सप्लाई अलग-अलग बाजारों और जिलों तक की जा सकती है। विभाग अब सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की कड़ियां खंगालने में जुटा हुआ है।

टैक्स चोरी का बड़ा मामला आने की संभावना

विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी का मामला सामने आ सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी राशि का खुलासा नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित पक्षों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है और अन्य कारोबारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *