LIVE UPDATE

GPM में कल्चुरी कलार समाज का हुआ गठन, संदीप जायसवाल बने जिला अध्यक्ष; समाज भवन निर्माण, प्रत्येक परिवार द्वारा वृक्षारोपण और बुजुर्गों के सम्मान समारोह समेत कई महत्वपूर्ण फैसले

समाज भवन के लिए जमीन चिन्हांकन, जल्द शुरू होगा निर्माण

जिला GPM में कल्चुरी कलार समाज का गठन, संदीप जायसवाल बने जिलाध्यक्ष, गौरेला में हुई सामाजिक बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज भवन निर्माण और वृक्षारोपण समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय

गौरेला। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में कल्चुरी कलार समाज की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्थानीय हरिचंदा भवन, गौरेला में आयोजित बैठक में जिलेभर से पहुंचे समाज के स्वजातीय बंधुओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में नगरपालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू) को कल्चुरी कलार समाज जिला GPM का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मरवाही के वरिष्ठ डॉ. शिव प्रताप राय एवं पेंड्रा के डॉ. प्रवीण राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता
September 5, 2026
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता स्थानीय साईं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा निकेश राय को सचिव, पेंड्रा के राय पेट्रोल पंप संचालक भरत कुमार राय को कोषाध्यक्ष तथा मरवाही के विनोद राय और पेंड्रा के अजय राय को सहसचिव चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा: बीजाडांड की शासकीय भूमि मामले में अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे शिकायतकर्ता! जांच में देरी से बढ़ी नाराजगी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पोड़ी उपरोड़ा: बीजाडांड की शासकीय भूमि मामले में अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे शिकायतकर्ता! जांच में देरी से बढ़ी नाराजगी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
September 6, 2026
कोरबा/पसान। ग्राम बीजाडांड की शासकीय भूमि से जुड़े कथित कब्जे, नामांतरण और रजिस्ट्री के मामले में प्रशासनिक जांच लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व

समाज की कार्यकारिणी में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सदस्यों को शामिल किया गया है। कोटमी से मुकेश जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल पाड़े, गौरेला से मनीष जायसवाल तथा साधवानी से अजीत जायसवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास, एकजुटता और सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास योजना में कथित घोटाले के बाद धमकी का आरोप! शिकायतकर्ता को दबाव, पत्रकारों को खबर लगाने से रोकने की कोशिश; जनपद सदस्य समेत अन्य के खिलाफ SP को दिया जाएगा आवेदन
PM आवास योजना में कथित घोटाले के बाद धमकी का आरोप! शिकायतकर्ता को दबाव, पत्रकारों को खबर लगाने से रोकने की कोशिश; जनपद सदस्य समेत अन्य के खिलाफ SP को दिया जाएगा आवेदन
September 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत भदौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उठे सवाल अब प्रशासनिक जांच से आगे बढ़कर पुलिस शिकायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाज भवन के लिए जमीन चिन्हांकन, जल्द शुरू होगा निर्माण

बैठक में समाज के लिए भवन निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जल्द ही जिला स्तर पर समाज भवन के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हांकित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की बात कही गई। इसके साथ ही सामाजिक एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा वृक्षारोपण करने का निर्णय भी लिया गया।

बुजुर्गों और समाज के मार्गदर्शकों का होगा सम्मान

बैठक में समाज के धरोहर माने जाने वाले वरिष्ठजनों एवं मार्गदर्शक बुजुर्गों के सम्मान के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके अनुभवों से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक, सम्माननीय एवं आजीवन सदस्य के रूप में जमुना जायसवाल, विजय राय (गौरेला), श्रीमती अरुणा गणेश जायसवाल (पेंड्रा), अजय जायसवाल (मेधुका), रविन्द्र राय (मरवाही), प्रकाश राय (बरगवां), विवेक जायसवाल (पेंड्रा), बृजभूषण जायसवाल (निमधा), अशोक जायसवाल (गौरेला), हुब लाल जायसवाल (निमधा), दौलत राय (गनया), संजय जायसवाल (जनपद सदस्य, सारबहरा गौरेला), संतोष राय (कुम्हारी), पार्षद गणेश जायसवाल (पेंड्रा) एवं अशोक जायसवाल (चुंगू) को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में निर्माण जायसवाल ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *