LIVE UPDATE

पोड़ी उपरोड़ा: बीजाडांड की शासकीय भूमि मामले में अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे शिकायतकर्ता! जांच में देरी से बढ़ी नाराजगी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कोरबा/पसान। ग्राम बीजाडांड की शासकीय भूमि से जुड़े कथित कब्जे, नामांतरण और रजिस्ट्री के मामले में प्रशासनिक जांच लंबे समय से लंबित रहने के आरोपों के बीच अब मामला हाईकोर्ट पहुंचने की तैयारी में है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सक्षम अधिकारियों के समक्ष दस्तावेजों सहित शिकायत प्रस्तुत करने के बावजूद जांच अब तक निर्णायक स्थिति तक नहीं पहुंची है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर राहत नहीं मिलने पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की जा रही है।

शिकायत में खसरा क्रमांक 8/1, 8/11, 8/12, 8/13, 8/14, 8/15 एवं 8/16 की भूमि को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त भूमि शासकीय भूमि एवं “बड़े झाड़ जंगल मद” से संबंधित रही है, जबकि कुछ अभिलेखों में निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज होने को लेकर आपत्ति जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM के भदौरा में PM आवास का बड़ा घोटाला? GST भुगतान से लेकर पक्के-डबल स्टोरी मकान, ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन वालों तक को लाभ का आरोप—केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना में करोड़ों की गड़बड़ी का दावा!
GPM के भदौरा में PM आवास का बड़ा घोटाला? GST भुगतान से लेकर पक्के-डबल स्टोरी मकान, ट्रैक्टर, कार और 2.5 एकड़ से अधिक जमीन वालों तक को लाभ का आरोप—केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना में करोड़ों की गड़बड़ी का दावा!
September 3, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्राम पंचायत भदौरा में सामने आई शिकायत ने पूरे मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता का दावा है कि मामले में दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद अधिकारियों की ओर से अब तक केवल “जांच जारी है” का जवाब दिया जा रहा है। यही वजह है कि अब प्रशासनिक जांच की गति और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हाईकोर्ट में क्या होगी मांग?

ये खबर भी पढ़ें…
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता
September 5, 2026
साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, मंगली बाजार की टीम ने जीती मटकी फोड़ प्रतियोगिता स्थानीय साईं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला न्यायालय तक पहुंचने की स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, राजस्व अभिलेखों के परीक्षण और कथित अनियमितताओं की न्यायिक निगरानी में जांच जैसी मांगें उठाई जा सकती हैं। हालांकि हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाने वाली याचिका में अंतिम मांगें याचिकाकर्ता के विधिक सलाह के अनुसार तय होंगी।

प्रशासन के लिए बढ़ेगी चुनौती

ये खबर भी पढ़ें…
PM आवास योजना में कथित घोटाले के बाद धमकी का आरोप! शिकायतकर्ता को दबाव, पत्रकारों को खबर लगाने से रोकने की कोशिश; जनपद सदस्य समेत अन्य के खिलाफ SP को दिया जाएगा आवेदन
PM आवास योजना में कथित घोटाले के बाद धमकी का आरोप! शिकायतकर्ता को दबाव, पत्रकारों को खबर लगाने से रोकने की कोशिश; जनपद सदस्य समेत अन्य के खिलाफ SP को दिया जाएगा आवेदन
September 8, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत भदौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उठे सवाल अब प्रशासनिक जांच से आगे बढ़कर पुलिस शिकायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासकीय भूमि से जुड़े मामले में यदि रिकॉर्ड में किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहीं यदि शिकायत में लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं, तो जांच के निष्कर्ष सामने रखकर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। अब मामला हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी के बाद प्रशासन की भूमिका पर निगाहें और ज्यादा टिक गई हैं। क्या जांच पूरी कर प्रशासन खुद सच सामने लाएगा, या फिर शिकायतकर्ता को न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी? यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *