LIVE UPDATE

गुरु पूर्णिमा पर अग्रवाल परिवार की प्रेरणादायी पहल, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, शिक्षा को मिला नया संबल

बेलगहना, बिलासपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेलगहना के अग्रवाल परिवार ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। स्वर्गीय रोशन अग्रवाल (छोटू) की पावन स्मृति में उनके पिता राजेंद्र अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार ने लगभग 280 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, कंपास बॉक्स, पेन सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की। सामग्री प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बच्चों को पहली बार नया स्कूल बैग और पढ़ाई का पूरा सामान एक साथ मिला। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य केवल जरूरतमंद बच्चों की मदद ही नहीं करते, बल्कि उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देते हैं। समाज के सक्षम लोगों द्वारा समय-समय पर इस तरह का सहयोग मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल हो सकता है। विद्यालय परिवार एवं संकुल की ओर से राजेंद्र अग्रवाल एवं उनके पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की गई। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय रोशन अग्रवाल (छोटू) की स्मृति में जनसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे और समाज के लिए प्रेरणा बनता रहे।इस अवसर पर नारायण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, वैष्णव सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन केवल शैक्षणिक सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश भी दे गया। बेटे की याद को समाज सेवा से जोड़कर अग्रवाल परिवार ने यह साबित कर दिया कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो किसी के जीवन में मुस्कान और उम्मीद लेकर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्थापना दिवस पर छात्रावास अधीक्षक संघ की अनूठी पहल, बैगा बच्चों को बांटी स्पोर्ट्स किट और शैक्षणिक सामग्री; Collector ने बढ़ाया हौसला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्थापना दिवस पर छात्रावास अधीक्षक संघ की अनूठी पहल, बैगा बच्चों को बांटी स्पोर्ट्स किट और शैक्षणिक सामग्री; Collector ने बढ़ाया हौसला
July 29, 2026
गौरेला | समाचार सेवा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (जिला इकाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) ने अपना स्थापना दिवस सेवा, सामाजिक सरोकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Mithlesh Ayam

Assignment Editor | Lallanguru News Managing news assignments, coordinating reporters, and ensuring accurate & timely news coverage.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *