LIVE UPDATE

मुंगेली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रेंजर और डिप्टी रेंजर(तत्कालीन रेंजर खोड़री मरवाही) ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मरवाही में खुद को निहायती दूध का धुला प्रदर्शित करते थे मनीष श्रीवास्तव __

मुंगेली, 26 मार्च 2026।

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी बिलासपुर ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को ₹50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के आधार पर कार्रवाई

एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह के अनुसार, लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2025 में वायरल हुई एक रील के मामले में वन विभाग द्वारा उसके वाहन को जब्त किया गया था और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर: सीएमडी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर देवर्षि चौबे पर FIR दर्ज: वकील के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
बिलासपुर: सीएमडी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर देवर्षि चौबे पर FIR दर्ज: वकील के घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
March 25, 2026
सीएमडी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर देवर्षि चौबे के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता का आरोप था कि प्रकरण में जल्द चालान पेश करने और जब्त वाहन वापस करने के एवज में डिप्टी रेंजर द्वारा 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। साथ ही, पूरा मामला निपटाने के लिए 4–5 लाख रुपए खर्च होने की बात कही गई थी।

सत्यापन के बाद बिछाया जाल

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने मटकी फोड़कर जताया विरोध
श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने मटकी फोड़कर जताया विरोध
July 26, 2026
बिलासपुर/बोदरी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर प्रदेशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को शिकायतकर्ता को कोटा स्थित “मित्र मिलन रेस्टोरेंट” में रिश्वत की पहली किस्त ₹50,000 देने भेजा गया। जैसे ही डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान रेंजर पल्लव नायक भी मौके पर मौजूद पाए गए और उनके द्वारा भी रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

एसीबी ने मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसीबी बिलासपुर द्वारा पिछले दो वर्षों में यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से सरकारी विभागों में हड़कंप की स्थिति है।

एसीबी की अपील

एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें, ताकि ऐसे भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *