LIVE UPDATE

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला: बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने और 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने शनिवार को जिला अध्यक्ष श्रीमती गंजमती भानू के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार की बिजली नीति पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना निरस्त करने तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 400 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं का कहना था कि वर्तमान सरकार के फैसलों से आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
गौरैला-पेंड्रा-मरवाही : जब सड़क में गड्ढे भरने थे तब इंजीनियर साहब लापता थे, अब पानी भरने के बाद शुरू हुई कटिंग;
August 2, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, गौरैला-पेंड्रा-मरवाही। आमागोहन से टाटीधार होते हुए पेंड्रा जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) के मार्ग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“महंगी बिजली से गरीब, किसान और मध्यमवर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गंजमती भानू ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बिजली की दरों में वृद्धि कर रही है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना भी आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रही है। कांग्रेस पार्टी इन दोनों फैसलों का विरोध करते हुए सरकार से तत्काल इन्हें वापस लेने की मांग करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मरवाही: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं सरस्वती साइकिल योजना वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
August 2, 2026
बगरार, 01 अगस्त 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगरार, विकासखण्ड मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“कांग्रेस सरकार ने दी राहत, वर्तमान सरकार बढ़ा रही बोझ”

पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता को राहत देने वाली अनेक योजनाएं संचालित थीं, लेकिन वर्तमान सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा आम नागरिकों की पहुंच में रहनी चाहिए और सरकार को जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कटघोरा के बाद अब मरवाही की अटल प्रतिमा पर सवाल! कांस्य (ब्रॉन्ज) या सीमेंट? तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी हलचल?
August 2, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही: कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा असर”

आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती अर्चना पोर्ते ने कहा कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर योजना का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों, आदिवासी परिवारों और गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस योजना को वापस लेने की मांग की।

“जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रहेगा”

कांग्रेस नेता गुलाब राज ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी और जनहित के लिए हर स्तर पर आंदोलन करेगी।

400 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग, आंदोलन की चेतावनी

जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग पूरी तरह जनहित में है। प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जानी चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

“स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक वसूली का आरोप”

जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश बंका ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने सरकार से इस योजना को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

“बढ़ती बिजली दरों से बिगड़ रहा घरेलू बजट”

जिला उपाध्यक्ष मूलचंद कुशराम ने कहा कि बिजली की बढ़ती कीमतों ने किसानों, छोटे व्यापारियों और आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सरकार को इस विषय में तत्काल जनहितकारी निर्णय लेना चाहिए।

जिला महामंत्री पवन केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और बिजली से जुड़े जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।

गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस, जनता को करेगी जागरूक

ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही बिजली व्यवस्था प्रभावित है। ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर लोगों की परेशानियां और बढ़ा रहे हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष दया वाकरे ने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर जनता को इन मुद्दों से अवगत कराएगी और जनहित की इस लड़ाई को और मजबूत बनाएगी।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी

प्रेस वार्ता का संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *