धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा चौक से कैंडल जलाकर ‘विजय मार्च’ निकाला गया। विजय मार्च में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए शिक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।


मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडल लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था को जनहित में मजबूत बनाने तथा युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। पूरे मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि “यह केवल एक मंत्री के इस्तीफ़े का मामला नहीं है, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। यह कांग्रेस पार्टी की जीत है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा छात्रों, युवाओं और शिक्षा के मुद्दों को लगातार उठाने के संघर्ष की भी जीत है। जब जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करती है, तब सत्ता को भी जनता की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। कांग्रेस हमेशा शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।”


नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि “आज का विजय मार्च देश के युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत का प्रतीक है। यह कांग्रेस पार्टी की जीत है और राहुल गांधी जी के उस निरंतर संघर्ष की जीत है, जिसमें उन्होंने छात्रों और युवाओं की आवाज़ को पूरे देश में मजबूती से उठाया। कांग्रेस पार्टी जनहित, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। देश का भविष्य हमारे युवा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के हितों की अनदेखी करने वाली किसी भी नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी तथा छात्रों और युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, सादिक खान, जयदत्त तिवारी, मनीष केशरी, विजय सोनी, मीडिया प्रभारी रईस खान, पारस चौधरी, शाहिद राईन, शारदा चरण पसारी, बेचू अहिरेश, दया वाकरे, मेकु भरिया, सिद्धार्थ तिवारी, राजकुमार रजक, जेलेश सिंह, विद्या राठौर, प्रेमवती, मनोज साहू, शहंशाह मंसूरी, राका राठौर, शशांक शर्मा, दानिश खान, सैफ कुरैशी, आयुष्मान शर्मा, सज्जाद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









