LIVE UPDATE

GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को विजय मार्च का रूप दिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस गौरेला से संजय चौक तक विजय जुलूस निकाला। इसके बाद संजय चौक में सत्याग्रह आयोजित कर छात्रों के आंदोलन और कांग्रेस के संघर्ष को जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
शासकीय आदेशों की उड़ाईं धज्जियां: रोक के बावजूद बारिश में बनवा डाला पुल, 40% राशि का आहरण
July 25, 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौर के आश्रित गांव झिरना पोड़ी से पिपरिया पहुंचमार्ग पर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गज़मती भानु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर करसायल एवं अमोल पाठक, पार्षद निलेश साहू, मनीष दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, युवा नेता अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत’ : गज़मती भानु

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गज़मती भानु ने कहा कि नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में छात्रों द्वारा उठाई गई आवाज़ और कांग्रेस के लोकतांत्रिक संघर्ष ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्रों की एक बड़ी नैतिक जीत है तथा कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पेण्ड्रा में कांग्रेस का ‘विजय मार्च’, कैंडल जलाकर मनाई खुशी,दुर्गा चौक से निकला विजय मार्च, बड़ी संख्या में युवा, छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
July 25, 2026
पेण्ड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं’

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर करसायल ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह विजय मार्च छात्रों की मेहनत, एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष का सम्मान है।

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक ने कहा कि सच्चाई और जनशक्ति की जीत हुई है तथा कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

पार्षदों ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की उठाई मांग

पार्षद निलेश साहू ने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफ़े का विषय नहीं बल्कि युवाओं के विश्वास की जीत है। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

पार्षद मनीष दुबे ने कहा कि देश के युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की और उसका परिणाम सामने आया। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने जताई प्रतिबद्धता

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार ने कहा कि देशभर के छात्र लंबे समय से निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। यह विजय छात्रों की एकता, संघर्ष और लोकतांत्रिक शक्ति का परिणाम है।

युवा नेता अमित सोनी ने कहा कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए खड़े होते हैं तो सत्ता को भी निर्णय बदलने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होने तक पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज़ लगातार उठाती रहेगी। विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग भी दोहराई।

Saket Verma

Sub Editor, Lallanguru News Channel | News Editing | Headline Writing | Digital Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *