LIVE UPDATE

हाई स्कूल रूमगा के व्याख्याता हरनारायण साहू स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित

""हरिभूमि समूह प्रधान संपादक डॉ.हिमांशु द्विवेदी जी के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन""

“”नवोदय विद्यालय,एकलव्य आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना,प्रयास विद्यालय एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना NMMS में विशेष रुचि के साथ विद्यार्थियों को वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से फॉर्म भरने एवं तैयारी हेतु पुस्तक उपलब्धता कराने में उल्लेखनीय योगदान पर मिला शिक्षा सम्मान””

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत (छत्तीसगढ़) की सराहनीय पहल में
सम्मान हेतु 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का अंतिम चयन

ये खबर भी पढ़ें…
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है
July 25, 2026
रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही/गौरेला पेंड्रा मरवाही- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026” का आयोजन 15 जुलाई 2026 (बुधवार) सायं 5:00 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया, इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी जी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री संजय अग्रवाल जी, संस्थापक एन.आर. स्टील, रायगढ़ ने किया। इस वर्ष स्व हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का गहन अध्ययन, मूल्यांकन एवं सत्यापन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित रही। इस कठोर प्रक्रिया के बाद देश के विभिन्न राज्यों से 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का अंतिम चयन सम्मान के लिए किया गया।
उक्त पुरस्कार हेतु श्री हर नारायण साहू व्याख्याता हाई स्कूल रूमगा चयन हुआ है। श्री साहू जी के द्वारा स्कूल स्तर पर होने वाले प्रवेश परीक्षाओं जैसे नवोदय नवोदय स्कूल, एकलव्य आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना, प्रयास विद्यालय एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना NMMS में विशेष रुचि लेते हुए पूरे जिले के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को व्हाट्स ग्रुप के माध्यम से फॉर्म भरने की जानकारी, उसकी तैयारी हेतु पुस्तक, यूट्यूब लिंक उपलब्ध कर सहयोग प्रदान करते हैं। अब तक लगभग 50 से ज्यादा विद्यार्थी इस मार्गदर्शन में सफल होकर इन संस्थाओं में अध्ययनरत हैं।
श्री साहू जी के सम्मान के लिए कर्मचारी संगठन सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जीपीएम एवं जिले के कई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों सहित हाई स्कूल रूमगा के प्राचार्य श्री रोत्तम सिंह पाव, शिक्षक समन्वयक रामशरण किरण,नीरज जायसवाल,बलराम तिवारी के साथ साथ जिले के कई संकुलों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गईं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
GPM: राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत: गौरेला में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, सत्याग्रह कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
July 25, 2026
गौरेला, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद गौरेला में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ritesh GUPTA

Ritesh Gupta Editor-in-Chief | Lallanguru News Ritesh Gupta is the Editor-in-Chief of Lallanguru News, dedicated to delivering accurate, unbiased, and impactful journalism. With a strong commitment to public interest reporting, he focuses on investigative journalism, governance, legal affairs, public accountability, and issues affecting local communities. His mission is to uphold the highest standards of ethical journalism by presenting factual, credible, and timely news while giving a voice to people and promoting transparency in public life.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *