लल्लनगुरु BIG •BREAKING | बड़ा खुलासा जल्द…आखिर कौन हैं ये तीन अधिकारी?! एक फर्म… तीन पार्टनर… 3.21 एकड़ भूमि…और कई ऐसे सवाल?

लल्लनगुरु BIG •BREAKING | बड़ा खुलासा जल्द…आखिर कौन हैं ये तीन अधिकारी?!
एक फर्म… तीन पार्टनर… 3.21 एकड़ भूमि…और कई ऐसे सवाल जिनके जवाब अब जांच एजेंसियों से मांगे जा रहे हैं।
शिकायत में दावा किया गया है कि तीन अधिकारियों से जुड़े परिवारों(पत्नियो) की भागीदारी वाली एक पार्टनरशिप फर्म के माध्यम से 3.21 एकड़ (3 एकड़ 21 डिसमिल) भूमि खरीदी गई।
शिकायतकर्ता का दावा है कि—
एक अधिकारी पहले कथित भर्ती घोटाले के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा।
दूसरे अधिकारी पर कथित अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।
जबकि तीसरे अधिकारी का नाम कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र विवाद से जुड़ने का दावा किया गया।
बताया जा रहा है कि दो अधिकारियों का तबादला हो चुका है, जबकि एक अधिकारी अभी भी जिले में पदस्थ है।
अब सवाल उठ रहे हैं
* क्या फर्म का गठन पूरी तरह नियमों के अनुरूप हुआ
* भूमि खरीद में प्रयुक्त धन का स्रोत क्या था?
* क्या संबंधित अधिकारियों या उनके परिवारों की भूमिका की जांच होगी?

शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरे मामले की शिकायत एसीबी/ईओडब्ल्यू से की गई है और दस्तावेज़ों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
दस्तावेज़ों के आधार पर इस पूरे मामले की परत-दर-परत पड़ताल… जल्द।
अस्वीकरण: यह सामग्री शिकायत में लगाए गए आरोपों और दावों पर आधारित है। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष और सक्षम जांच एजेंसी की जांच/निष्कर्ष आना शेष है।










